आखिर पद्मावती को मिली नई रिलीज डेट!

Recommended Video

    Deepika Padukone's Padmavati new Release date announced | FilmiBeat

    नई दिल्ली। लगाातार विवादों में घिरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' 9 फरवरी 2018 को रिलीज हो सकती है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कनाडा और अमेरिका के थियेटर्स को 9 फरवरी 2018 का शेड्यूल भेजा है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म के निर्माता 'पद्मावती' को 9 फरवरी को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि इसको लेकर कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले एक दिसंबर को फिल्म को रिलीज करने की बात कही गई थी लेकिन विवाद के बाद फिल्म की रिलीज टाल दी गई।

    फिर आगे बढ़ सकती है रिलीज डेट

    फिर आगे बढ़ सकती है रिलीज डेट

    विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स के कनाडा और अमेरिका के थियेटर्स को 9 फरवरी 2018 को फिल्म का शेड्यूल भेजे जाने की खबर के बाद माना जा रहा है कि फिल्म फरवरी में रिलीज हो सकती है, लेकिन इस बात की भी बहुत संभावना है कि फिल्म की रिलीज फिर से आगे बढ़ जाए। फिल्म को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है और ज्यादातर भाजपा की सरकारों वाले राज्यों ने भी फिल्म की रिलीज को टालने की ही बात कही है।

    हाईकोर्ट ने कहा- फिल्म का रिलीज नहीं होना दुखद

    हाईकोर्ट ने कहा- फिल्म का रिलीज नहीं होना दुखद

    फिल्म पद्मावती को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और कलाकारों को दी जा रही धमकी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस देश में ऐसा कैसा माहौल बनाया जा सकता है जहां एक फिल्मकार को अपने विचार नहीं रखने दिए जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि हम फिल्म के रिलीज को रोकने के लिए खुलेआम धमकियां दे कर, फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हत्या पर ईनाम का ऐलान कर रहे हैं। जस्टिस एस सी धर्माधिकारी और भारती डांगरे की बेंच ने कहा, 'ऐसा और किस देश में आपने कलाकारों को खुलेआम धमकियां देते हुए देखा है? यह जानना बहुत दुखद है कि एक कलाकर जो काफी मेहनत से एक फिल्म बनाता है वो कुछ लोगों से मिल रही लगातार धमकियों की वजह से उसे रिलीज नहीं कर पा रहा है। इस देश में एक फीचर फिल्म रिलीज नहीं हो सकती। ये कहां आ गए हैं हम?'

    भाजपा नेता ने दीपिका का सिर काटने पर किया है ईनाम का ऐलान

    भाजपा नेता ने दीपिका का सिर काटने पर किया है ईनाम का ऐलान

    बता दें कि पद्मावती अपने शूटिंग के समय से ही विवादों में हैं। राजपूत संगठन फिल्म का कड़ा विरोध कर रहे हैं। पहले फिल्म की रिलीज की तारीख एक दिसंबर तय की गई थी लेकिन विवादों के चलते इसे टाल दिया गया। कई संगठनों, यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पदाधिकारी तक फिल्म रिलीज होने पर थियेटर फूंकने तक की धमकी दे चुके हैं। हरियाणा के एक भाजपा नेता फिल्म के निर्माता और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कत्ल करने पर दस करोड़ के ईनाम की बात भी कह चुके हैं। प्रवीण तोगड़िया भी फिल्म रिलीज होने पर थियेटर जलाने की बात कह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+