बर्थडे पर दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को दिया वेबसाइट का तोहफा, लॉन्चिंग के 3 घंटे तक रही ठप्प

मुंबई। शादी के बाद अपने पहले जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को अपने बर्थडे पर खास तोहफा दिया। दीपिका ने अपने 33वें जन्मदिन पर अपने चाहने वालों को अपनी वेबसाइट को तोहफा दिया, जिसके जरिए वो दीपिका की जिंदगी से जुड़ी तमाम बातों के बारे में उनके फैंस जान सकेंगे। दीपिका ने 5 जनवरी की शाम 4 बजे अपनी वेबसाइट deepikapadukone.com लॉन्च की। इस वेबसाइट पर दीपिका की पेशेवर जिंदगी से जुड़ी तमाम किस्से, कहानियां और उनकी उपलब्‍धि‍यों के बारे में लिखा गया है।

 Deepika Padukone Launches Her Own Website On 33rd Birthday

हालांकि इस वेबसाइट की लॉन्चिंग के बाद करीब तीन घंटों तक ये वेबसाइट ठप्प ही रही। शाम को करीब 7 बजे ही यह वेबसाइट रन कर पाई। इस वेबसाइट में दीपिका जो भी इवेंट, फोटोशूट या फिल्में करेंगी उसकी जानकारी होगी। दीपिका चाहती थीं कि ट्विटर, इंस्‍टाग्राम के अलावा उनके वेबसाइट के जरिए वो अपने फैंस के संपर्क में रहें। आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने अपने 51वें बर्थडे पर फैंस को अपने ऐप का तोहफा दिया था।उन्‍होंने 'बीइंग इन टच' ऐ्रप लॉन्च किया था, जिसकी मदद से उनके लाखों फैंस उनके निजी और पेशेवर जिंदगी के बारे में जान सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+