दीपिका पादुकोण के 'घूमर' गाने पर डांस, करणी सेना ने की तोड़फोड़

Recommended Video

    Padmaavat Row: Karni Sena Targets School for protest | वनइंडिया हिंदी

    रतलाम: संजय लिला भंसाली की फिल्ली पद्मावती का नाम बदलकर पद्मावत तो कर दिया, लेकिन इस फिल्म का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना के अलावा कई संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इस फिल्म पर देश के कई हिस्सों में तोड़फोड़ भी देखने को मिली। ताजा मामला मध्यप्रदेश का है, जहां रतलाम जिले में इस फिल्म के घूमर गाने पर तोड़फोड़ करने की खबर है।

    रतलाम ज‍िले के जौरा में सेंट पॉल कॉन्‍वेंट स्‍कूल में तोड़फोड़

    रतलाम ज‍िले के जौरा में सेंट पॉल कॉन्‍वेंट स्‍कूल में तोड़फोड़

    मध्‍यप्रदेश के रतलाम ज‍िले के जौरा में सेंट पॉल कॉन्‍वेंट स्‍कूल में दीपिका पादुकोण के गाने 'घूमर...'पर स्कूली बच्चे डांस कर रहे थे, तभी करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गाने का विरोध करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।

    कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों तोड़ दी

    कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों तोड़ दी

    खबरों के मुताबिक करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों तोड़ दी और सारे साउंड सिस्टम को तहस-नहस कर दिया। करणी सेना के लोगों ने बच्चों के प्रोगाम को भी रोक दिया। मध्यप्रदेश पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    बुलंदशहर में भी किया फिल्म का विरोध

    बुलंदशहर में भी किया फिल्म का विरोध

    इसके अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी करणी सेना के विरोध प्रदर्शन की खबरें आई।करणी सेना के सदस्यों ने बुलंदशहर में जमकर हथियार लहराये। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह ने बुलंदशहर पहुंचकर संजय लीला भंसाली का सिर काटने का एलान कर डाला। वीर प्रताप सिंह ने कहा कि सरकर द्वारा फ्री लाइसेंस हथियार रखने की अनुमति दी जाये।

    फिल्म पद्मावत को देश या विदेश में कहीं भी रिलीज नही होने देंगे।

    फिल्म पद्मावत को देश या विदेश में कहीं भी रिलीज नही होने देंगे।

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वो फिल्म पद्मावत को देश या विदेश में कहीं भी रिलीज नही होने देंगे। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बातचीत की जायेगी। इस फिल्म से राजपूतों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

    'पद्मावत' भारी विवाद के बाद 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है

    'पद्मावत' भारी विवाद के बाद 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है

    बता दें कि 'पद्मावत' भारी विवाद के बाद 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावत' में 5 बदलाव के सुझाव देकर, इसे हरी झंडी दे दी थी। विवादित फिल्म 'पद्मावत' में 300 कट लगाए हैं लेकिन करणी सेना का कहना है कि फिल्म के नाम में बदलाव करने से कुछ नहीं होगा। सेंसर बोर्ड को पद्मावत फिल्म पर रोक लगानी होगी। अगर फिल्म उसके बाद भी रिलीज की जायेगी तो पद्मावत का विरोध हथियारों के साथ किया जायेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+