रणवीर से लाइव चैट पर दीपिका ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा? इस 'कमेंट' पर फैंस में हलचल

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह यूं तो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और वे अक्सर खबरों में छाए रहते हैं, लेकिन इस बार दोनों खास वजह से चर्चा में हैं। दोनों ही वैसे तो शादी के बाद से प्यार का इजहार करने में पीछे नहीं रहते हैं और जमकर मस्ती करते हैं, उनकी मस्ती भी फैन्स को खूब पसंद आती है। लेकिन अबकी जो हुआ है, उसने फैन्स की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

दीपिका पादुकोण के कमेंट से फैन्स क्रेजी

दीपिका पादुकोण के कमेंट से फैन्स क्रेजी

इनके फैन्स की उत्सुकता तब बढ़ गई जब रणवीर सिंह के लाइव चैट करने के दौरान दीपिका ने मजेदार कमेंट किया। दीपिका ने लिखा, ' Hi Daddie', और साइड में बेबी का इमोजी भी पोस्ट किया था। बस फिर क्या था, दीपिका के इस कमेंट पर फैन्स क्रेजी होते दिखे। दरअसल, दीपिका के इस कमेंट के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

दीपिका के कमेंट पर अर्जून कपूर का मजेदार रिएक्शन

दीपिका के कमेंट पर अर्जून कपूर का मजेदार रिएक्शन

दीपिका के 'हाय डैडी' वाले कमेंट ने फैन्स को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें कान फिल्म फेस्टिवल 2019 से ही चल रही हैं। दीपिका ने शुरू से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को अफवाह कहकर खारिज किया है। वहीं, रणवीर ने दीपिका के कमेंट पर 'हाय बेबी' का रिएक्शन भी दिया। लेकिन जो कुछ अर्जून कपूर ने लिखा वह ध्यान देने वाला है। अर्जून ने कमेंट किया, 'Baba bhabhi is gonna give u one.'

फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी है कपल

फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी है कपल

बता दें कि दीपिका और रणवीर इन दिनों लंदन में हैं और कबीर खान की फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे जबकि दीपिका उनकी पत्नी रूमी देव के किरदार में होंगी। ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+