Deepika Padukone: 'रणवीर सिंह से पहले मैंने प्यार में कई बार धोखा खाया', जब दीपिका ने लव लाइफ पर की खुलकर बात

Deepika Padukone Birthday:'रणवीर सिंह से पहले मैंने प्यार में कई बार धोखा खाया...', जब दीपिका ने अपने लव लाइफ पर की खुलकर बात

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दीपिका पादुकोण जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं, उतना ही वो अपने लव लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर भी विवादों में रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप होने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। लेकिन रणवीर सिंह के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को नाम देने और सार्वजनिक करने में भी बहुत वक्त लगाया था, जिसके बारे में खुद दीपिका ने कई इंटरव्यू में खुलकर बात की है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में अपनी फिल्म ''रासलीला: राम लीला'' की पांचवीं वर्षगांठ मनाई हैं क्योंकि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में प्यार हुआ था। दीपिका के जन्मदिन पर आइए जानें उन्होंने अपने लव लाइफ को लेकर क्या कुछ कहा था?

Recommended Video

      Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड में शानदार सफर | वनइंडिया हिंदी
      Deepika Padukone Birthday

      हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा था, '' जब मैं पहली बार रणवीर सिंह से मिलीं, तो मुझे उनपर कोई गंभीर भरोसा नहीं था। मैं रणवीर सिंह को पसंद तो करती थी लेकिन पूरी तरह से कमिट नहीं करना चाहती थीं। लेकिन यह रणवीर के बारे में सिर्फ नहीं था...ये इस बारे में था कि क्या मैं एक रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हूं या नहीं...क्योंकि रणवीर सिंह से पहले मैं कई रिश्तों में थी और कई बार मैंने धोखा खाया था और मेरा भरोसा टूटा था। जब मैं रणवीर सिंह से मिली थी तो मैं थक गई थी।''

      रणवीर सिंह से पहले रणबीर कपूर के साथ हुए ब्रेकअप पर दीपिका ने कहा, ''जब मैंने 2012 में अपना रिश्ता खत्म किया तो मैं सोचा कि अब बहुत हो गया, अब मैं भी कैजुअल डेटिंग के कॉन्सेप्ट को एक्सपोलर करके देखूंगी। मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं लेता चाहती थी। जब मैं रणवीर सिंह से 2012 में मिली तो मैंने उनको बताय कि मुझे लगता है कि हमारे में कोई तो कनेक्शन है, मैं सच में उनको लाइक थी। लेकिन मैंने उनको खुलकर बताया कि मैं कोई भी कमिटेड रिलेशनशिप नहीं करना चाहती। अगर मैं किसी और के प्रति आकर्षित होती हूं तो मैं वो करूंगी जो मुझे सही लगेगा।''

      फिल्मफेयर को ही दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने भी कुछ ऐसा ही कहा था, मेरी जिंदगी में एक ऐसा दौर था, जब मैं सिर्फ एक रिश्ते से जुड़ा हुआ था, जिसमें कोई स्ट्रिंग नहीं था। मैंने भी महसूस किया कि उस वक्त मैं उस रिश्ते को तोड़ नहीं सकता था। लेकिन हा, आप एक व्यक्ति के रूप में बदलते हैं और विकसित होते हैं। आप चीजों के लिए कुछ ज्यादा ही इच्छुक हो जाते हैं। लेकिन इस वक्त मैं वैसे रिलेशनशिप के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। मेरी जिंदगी की घड़ी अब टिक रही है। मैं फैमिली मैन बनना चाहता हूं। मुझे बच्चों से प्यार है।''

      तो कुछ इस तरह हुई थी, दीपिका और रणवीर सिंह के प्यार और रिश्ते की शुरुआत। लेकि्न शादी के बाद ये कपल बॉलीवुड की एक फेमस जोड़ी हैं। दीपिका और रणवीर सिंह की शादी 14 नवंबर 2018 को हुई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+