राखी सावंत ने NRI से शादी रचाई शादी तो भड़के दीपक कलाल, बोले- अगर तूने चार दिन के अंदर...

नई दिल्ली। हाल ही में खबर आई है कि एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक एनआरआई के साथ शादी रचा ली है। हालांकि कई बार अलग अलग शख्स के साथ उनकी शादी की खबर उड़ती रही है लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने खुद कहा था कि उन्होंने दीपक कलाल से शादी कर ली है। ऐसे में अब एनआरआई से शादी की इस नई खबर से दीपक बौखला गए और एक वीडियो शेयर कर डाला। दीपक के बेहद एग्रेसिव वीडियो पर भला राखी कैसे चुप रहने वाली थीं। उन्होंने दीपक को पाताल से ढूंढ निकालने और त्रिशूल से मारने की धमकी दे डाली।

'मेरे पैसे नहीं लौटाए, तो लाइफ खराब कर दूंगा'

'मेरे पैसे नहीं लौटाए, तो लाइफ खराब कर दूंगा'

दीपक कलाल के वीडियो को खुद शेयर कर राखी ने उनका मजाक बनाया है। वीडियो में दीपक कह रहे हैं कि- ‘राखी सावंत ये मंगलसूत्र देख रही है ना। यही वो मंगलसूत्र है, जो पूरे मीडिया के सामने तूने मेरे गले में फांसा था और अभी जो तूने चुपचाप शादी की है ना, पहले क्या बोली थी मीडिया से कि दीपक कलाल से ही शादी करूंगी। पूरे 4 करोड़ रुपये दिए थे मैंने तुझे पूरे चार करोड़। वो भी गिन-गिन कर, बोरी भर-भर के। लेकिन क्या किया तूने खा गई, निगल गई। दीपक कलाल का पैसा खा गई। राखी अगर तूने चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए, तो लाइफ खराब कर दूंगा।'

View this post on Instagram

😄😄😄🤣🤣😂🤣🤣🤣🤣

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

'पाताल से भी ढूंढ निकालूंगी तुझे दीपक कलाल'

दीपक के इस वीडियो के जवाब में राखी ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वे कह रही हैं कि- ‘जिस तरह सावित्री अपने पति के प्राण यमराज से छीन लाई थी। वैसे ही आज तूने मेरे पति के खिलाफ बोला है। मैं कौन हूं, एक पतिव्रता। तू किसी भी पाताल में छिप जा, तुझे ढूंढ निकालूंगी। तूने मेरा अभी तक अच्छा रूप देखा है। अब तू मेरा काली का रूप देखेगा। मैं तूझे पाताल से भी ढूंढ निकालूंगी और पटक पटक कर अपने राधे मां के त्रिशूल से मारूंगी।'

शादी कर अमेरिका चले गए राखी के पति

राखी ने हाल ही में बताया है कि उनके पति का नाम रितेश है और वह शादी के बाद अमेरिका चले भी गए हैं। राखी ने बताया कि मेरा वीजा आते ही मैं भी उनके पास चली जाऊंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इसके बाद भी भारत में काम करना जारी रखूंगी। मैं हमेशा से टीवी शो प्रोड्यूस करना चाहती थी और मुझे लगता है कि मेरा सपना अब पूरा होने जा रहा है। मैं इतने अच्छे पति के लिए जीसस का शुक्रिया अदा करती हूं।

यह भी पढ़ें- राखी सावंत ने कबूली एनआरआई से शादी की बात, बोलीं- फैन है जो मुझसे बहुत प्यार करता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+