26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार

नई दिल्ली। Deep Sidhu aarested: 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जिस तरह से दिल्ली के लाल किले सहित अलग-अलग जगहों पर हिंसा हुई थी, उसके बाद दिल्ली पुलिस इस हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की तलाश कर रही थी। अब आखिरकार दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू समेत कई अन्य आरोपियों पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 26 जनवरी को हुई हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का गठन किया गया था और वह इस मामले की जांच कर रही है।

deep

Recommended Video

      Deep Sidhu Arrest: Delhi Police ने Red Fort हिंसा के आरोपी को किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

      12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

      दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि दीप सिद्धू को चंडीगढ़ और अंबाला के बीच जिराकपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि दीप सिद्धू अपनी महिला दोस् के साथ संपर्क में थे। यह महिला मित्र अभिनेत्री हैं और कैलिफोर्निया में रहती हैं। दीप उन्हें वीडियो भेजा करते थे और फिर महिला दोस्त इस वीडियो को फेसबुक अकाउंट पर अपलोड करती थीं। दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी

      पुलिस ने 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था

      बदा दें कि दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह, गुरजंत सिंह पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था और इनकी तलाश में मदद करने वाले को एक लाख रुपए देने की घोषणा की थी। इसके अलावा बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, जजबीर सिंह और इकबाल सिंह पर भी दिल्ली पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। दीप सिद्धू 26 जनवरी की हिंसा के बाद से ही लापता था, हालांकि वह फेसबुक पर वीडियो के माध्यम से खुद को निर्दोष बताता आ रहा था, लेकिन अब आखिरकार वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

      लाल किले पर फहराया था धार्मिक झंडा

      बता दें कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हजारों प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस से भिड़ंत हुई थी। इस दौरान हुई हिंसा में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर दिल्ली पहुंचे थे और केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लालकिले तक पहुंच गए थे और उन्होंने यहां निशान साहिब का झंडा फहराया था। आरोप है कि दीप सिद्धू ने ही इन लोगों को लालकिले तक जाने के लिए और यहां पर झंडा फहराने के लिए उकसाया था।

      किसान नेताओं को दी थी चेतावनी

      गौरतलब है कि जिस तरह से 26 जनवरी की हिंसा के बाद दीप सिद्धू पर हिंसा को भड़काने के आरोप लगे थे, उसके बाद फेसबुक पर वीडियो के जरिए दीप सिद्धू ने अपना पक्ष रखा था। साथ ही दीप ने किसान नेताओं को खुली चेतावनी दी थी। खुद को गद्दार कहे जाने से नाराज दीप सिद्धू ने किसान नेताओं को धमकी दी थी कि अगर मैंने अपना मुंह खोला और किसान आंदोलन की अंदर की बातें खोलना शुरू की तो इन नेताओं को भागने की जगह नहीं मिलेगी। उसने कहा कहा कि मेरी बातों को डायलॉग ना समझें, मेरे पास हर बात का तर्क है, लिहाजा आप लोग अपनी मानसिकता बदलो।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+