तीन महीने-तीन सर्वे...और '45 सीटों से पिछड़ गई' भाजपा, क्या कहते हैं यूपी के समीकरण?

तीन महीनों के दौरान आए सर्वे के नतीजों को देखें, तो हर बार भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सीटें घट रही हैं।

नई दिल्ली, 14 नवंबर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं और आचार संहिता लागू होने से पहले ही न्यूज चैनलों के सर्वे सियासी दलों की धड़कनें बढ़ाने लगे हैं। पिछले तीन महीनों से हर महीने जारी हो रहे एबीपी सी वोटर सर्वे के नतीजों में जहां यूपी में भाजपा गठबंधन एक बार फिर से सरकार बनाता हुआ नजर आ रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी दूसरे सबसे बड़े दल के तौर पर उभर रही है। हालांकि बीते तीन महीनों के दौरान आए सर्वे के नतीजों को देखें तो हर बार भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सीटें घट रही हैं, जो भाजपा के लिए एक बड़ी टेंशन की वजह है।

लगातार घट रहा भाजपा का अनुमानित आंकड़ा

लगातार घट रहा भाजपा का अनुमानित आंकड़ा

सबसे पहले पिछले तीन महीनों के दौरान आए एबीपी सी वोटर के सर्वे के नतीजों में भाजपा की स्थिति को देखते हैं। सितंबर में जब सर्वे के नतीजे जारी किए गए, तो अनुमान लगाया गया कि भारतीय जनता पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में 259-267 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इसके बाद अक्टूबर में सर्वे के नतीजे जारी हुए और भाजपा को 241-249 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। यानी सर्वे के नतीजों में भाजपा को 18 सीटों का नुकसान हुआ। हाल ही में जब बीते गुरुवार को नवंबर महीने का सर्वे आया तो भाजपा को अनुमानित सीटों की संख्या घटकर 213-221 हो गई।

यूपी में बहुमत के लिए चाहिए 202 सीटें

यूपी में बहुमत के लिए चाहिए 202 सीटें

इन सर्वे के नतीजों को देखा जाए तो भाजपा को तीन महीनों के दौरान ही 45 से ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। हालांकि ये केवल चुनाव से पहले के सर्वे हैं और इनके आधार पर किसी भी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर अंतिम राय नहीं बनाई जा सकती, लेकिन तीन महीनों में आंकड़ों का ये अंतर भाजपा के लिए परेशानी पैदा करने वाला एक बड़ा कारण है। गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म हो रहा है और 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बहुमत के लिए 202 सीटों का आंकड़ा चाहिए।

2017 में कितनी सीटों पर जीता था भाजपा गठबंधन

2017 में कितनी सीटों पर जीता था भाजपा गठबंधन

पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में शानदार प्रदर्शन किया था। सीटों की अगर बात करें तो भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने कुल 325 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि सीएम योगी और भाजपा के शीर्ष नेता अभी भी यूपी में 300 से ज्यादा सीटें हासिल करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन चुनावी सर्वे में अनुमानित सीटों की घटती संख्या उनके दावे पर सवालिया निशान लगा रही है।

ये भी पढ़ें- 'अगले पांच सालों के भीतर शादी करके बच्चे पैदा करना चाहती हूं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+