'अगले पांच सालों के भीतर शादी करके बच्चे पैदा करना चाहती हूं'

विवादों से बेपरवाह कंगना रनौत ने अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली: अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर विवादों में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' से नवाजा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस सम्मान के लिए कंगना के चयन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, इन विवादों से बेपरवाह कंगना रनौत ने अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।

इशारों-इशारों में कहा- 'हां, लाइफ में कोई है'

इशारों-इशारों में कहा- 'हां, लाइफ में कोई है'

न्यूज चैनल 'टाइम्स नाऊ' को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने इशारों-इशारों में कहा कि उनकी जिंदगी में कोई है और अगले पांच सालों के भीतर वो शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कंगना रनौत ने बताया, 'साफ तौर पर कहूं तो मैं भी अब शादी करके बच्चे पैदा करना चाहती हूं। अगले पांच सालों में मैं खुद को एक पत्नी और मां के तौर पर देखना चाहती हूं और साथ ही एक ऐसे इंसान के रूप में, जो सक्रिय तौर पर नए भारत के विजन में हिस्सा ले रही हो।'

'जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा'

'जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा'

कंगना रनौत से जब उनके लाइफ पार्टनर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'आपको जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा।' इसके बाद के सवालों को कंगना ने टाल दिया और कहा कि आगे बढ़ते हैं, बाकी चीजें आपको बहुत जल्द पता चल जाएंगी। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हां मैं अब एक पत्नी और मां के तौर पर खुद को देखना चाहती हूं।'

'मन में एक सवाल था कि मैं क्या चाहती हूं'

'मन में एक सवाल था कि मैं क्या चाहती हूं'

बीते सोमवार को ही कंगना रनौत को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। सम्मान पाने के बाद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'कई साल पहले जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तो मेरे मन में एक सवाल था...मैंने अपने आप से पूछा- कुछ लोगों को पैसों की चाह होती है और कुछ लोगों को फैंस की...कुछ लोग शोहरत हासिल करना चाहते हैं और कुछ केवल अटेंशन पाना चाहते हैं। मैं क्या चाहती हूं? और जब मुझे इसका जवाब मिला तो मैंने पाया कि बचपन से ही मैं केवल सम्मान कमाना चाहती थी और वही मेरी दौलत है। इस उपहार के लिए थैंक यू इंडिया।'

'देश को असली आजादी 2014 में मिली'

'देश को असली आजादी 2014 में मिली'

गौरतलब है कि टाइम्स नाऊ को दिए इस इंटरव्यू में कंगना रनौत के एक बयान को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। दरअसल कंगना रनौत ने कहा कि देश को असली आजादी 2014 के बाद मिली है। अपने बयान में कंगना बोलीं, '1947 में जो मिली वो आजादी नहीं थी, वो भीख थी और देश को जो असली आजादी मिली, वो 2014 में मिली।' कंगना रनौत के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

'इस सोच को पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह'

'इस सोच को पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह'

वहीं, कंगना रनौत के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने भी ट्वीट किया है। वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पांडे से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?' हालांकि वरुण गांधी के इस बयान पर अभी तक कंगना रनौत की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कंगना दीदी को ये सम्मान क्यों मिला- केआरके

कंगना दीदी को ये सम्मान क्यों मिला- केआरके

इसके अलावा कंगना रनौत को पद्मश्री सम्मान दिए जाने पर कमाल आर खान (केआरके) ने भी सवाल खड़े किए। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आखिर किस बात के लिए कंगना दीदी को यह पद्मश्री सम्मान मिला है? केवल इसलिए, क्योंकि वो भाजपा का समर्थन करती हैं? या फिर इसलिए, कि वो मुसलमानों से नफरत करती हैं? अपने फायदे के लिए वो जो ड्रामा करती हैं, क्या इसलिए? क्या इसलिए यह सम्मान मिला है, कि वो अटेंशन पाने के लिए मुसलमानों को गाली देती हैं? सच तो यह है कि वो पद्मश्री सम्मान तो क्या, 2 रुपए के लायक भी नहीं हैं।'

ट्विटर पर बैन हैं कंगना रनौत

ट्विटर पर बैन हैं कंगना रनौत

आपको बता दें कि कंगना रनौत अक्सर ही अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में रहती हैं। पिछले दिनों उनकी कुछ आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए ट्विटर ने उनका अकाउंट खत्म करते हुए उन्हें बैन भी कर दिया था। हालांकि कंगना ने इसपर कहा कि क्योंकि वो हमेशा सच बोलती हैं, इसलिए उनका अकाउंट बंद किया गया है। फिलहाल कंगना रनौत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- फेसबुक, इंस्टाग्राम और कू के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं।

'टिकू वेड्स शेरू' में बिजी कंगना

'टिकू वेड्स शेरू' में बिजी कंगना

आपको बता दें कि कंगना रनौत इस समय अपने प्रोडक्शन हाऊस 'मणिकर्णिका फिल्म्स' में बन रही फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' में बिजी हैं, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। नवाजुद्दीन के अलावा फिल्म में अभिनेत्री अवनीत कौर हैं और इसका निर्देशन साई कबीर कर रहे हैं। टिकू वेड्स शेरू के अलावा कंगना के पास कुछ और प्रोजेक्ट भी हैं, जिनमें 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- 'केवल मैं जानती हूं कि आप देश के लिए...', क्रांति रेडकर ने पति समीर के लिए लिखा धांसू मैसेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+