24 घंटे के भीतर हो सकता है भारत-पाक वार्ता पर फैसला
नई दिल्ली। पठानकोट एयरबेस पस आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता खटाई में पड़ गयी है। इस वार्ता पर अब 13 जनवरी को आखिरी फैसला लिया जाएगा। भारत सरकार दोनों देशों के बीच वार्ता पर कल अंतिम फैसला लेगी। पाकिस्तान ने पठानकोट हमले की जांच शुरु कर दी है और इस मामले तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पठानकोट पर हमला करने वालों की सजा का समय, जगह तारीख हम तय करेंगे

पठानकोट हमला- पाक ने फिर दिखाया रंग, आतंकियों के नंबर पाक के नहीं
भारत सरकार पाकिस्तान की ओर से की जा रही जांच पर नजर बनाये हुए है। ऐसे में अगर भारत पाक की जांच से संतुष्ट हुआ तो दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता होगी। सूत्रों ने वनइंडिया को बताया कि वार्ता को खत्म करने का विकल्प नहीं है। उच्च स्तर पर अधिकारियों से वार्ता पहले ही शुरु हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान इस मामले की जांच को गंभीरता से ले रहा है और जो सबूत हमने दिये हैं उसपर कार्यवाही करेगा।
पाकिस्तान के साथ वार्ता में दो पक्ष सामने आये हैं। पहला पक्ष दोनों देशों के बीच वार्ता के पक्ष में है तो दूसरा पक्ष वार्ता को रद्द किये जाने के पक्ष में है। एनएसए अजीत डोवाल ने भी साफ कर दिया है कि जबतक पाक पठानकोट हमले में कार्यवाही नहीं करता है दोनों देशों के बीच वार्ता नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications