Bank Holidays 2025: जल्द निपटा लें अपना काम! दिसंबर के आखिरी हफ्ते में बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की लिस्ट

Bank Holidays 2025: अगर आप दिसंबर 2025 में बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की जारी की गई बैंक छुट्टियों की सूची देख लेना बेहद जरूरी है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में लगातार त्योहारों, क्षेत्रीय पर्वों और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई राज्यों में सरकारी और निजी दोनों तरह के बैंक बंद रहेंगे।

ऐसे में बिना तैयारी के बैंक पहुंचने पर ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दिसंबर का अंतिम सप्ताह बैंकिंग सेवाओं के लिहाज से काफी संवेदनशील रहने वाला है। जानिए दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक...

december-bank-holidays-2025-open-or-not-check-rbi-list

अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्व, क्रिसमस, चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टियां मिलकर कई दिनों तक ब्रांच बैंकिंग को प्रभावित करेंगी। यही वजह है कि ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जरूरी काम-जैसे कैश जमा या निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट या अन्य ब्रांच से जुड़े काम-पहले ही निपटा लें।

Today Bank Holiday: 22 दिसंबर को खुले रहेंगे बैंक?

दिसंबर की बैंक छुट्टियों की शुरुआत 22 दिसंबर, सोमवार से होती है। इस दिन सिक्किम और आसपास के इलाकों में लोसोंग/नामसूंग पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। यह पर्व लेपचा और भूटिया समुदाय द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोसोंग/नामसूंग दरअसल फसल कटाई के मौसम के समाप्त होने और नए साल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

क्रिसमस के कारण बैंक बंद

इसके बाद 24 दिसंबर को नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईवनिंग के चलते बैंक अवकाश रहेगा। 25 दिसंबर, गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 26 दिसंबर को नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक अवकाश रहेगा, जबकि 28 दिसंबर, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर, मंगलवार को मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 दिसंबर, बुधवार को मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

दिसंबर 2025 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 21 दिसंबर (रविवार) - साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में बैंक बंद
  • 22 दिसंबर (सोमवार) - सिक्किम में लोसोंग/नामसूंग पर्व
  • 24 दिसंबर (बुधवार) - नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव
  • 25 दिसंबर (गुरुवार) - क्रिसमस, पूरे देश में बैंक बंद
  • 26 दिसंबर (शुक्रवार) - नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में अवकाश
  • 27 दिसंबर (शनिवार) - महीने का चौथा शनिवार, बैंक बंद
  • 28 दिसंबर (रविवार) - साप्ताहिक छुट्टी
  • 30 दिसंबर (मंगलवार) - मेघालय में यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि
  • 31 दिसंबर (बुधवार) - मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा पर्व

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाओं के जरिए लेन-देन किया जा सकेगा। इसके बावजूद, जिन कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी होता है, उन्हें समय रहते निपटाने की सलाह दी जा रही है, ताकि दिसंबर के अंतिम दिनों में किसी तरह की असुविधा न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+