Live News: हाफिज सईद की धमकी, मोदी जल्द सुलझाएं कश्मीर मुद्दा

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

ताज़ा खबर के लिये कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें

01:17

11: 10 बजे। पाकिस्तान सरकार से मिल रहे सहयोग से अति उत्साहित जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने आज अपने समर्थकों से कहा कि पाकिस्तानियों को आगे आना चाहिए और भारत से आजादी हासिल करने में कश्मीरियों की मदद करनी चाहिए।

10:30 बजे। केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि केंद्रीय विद्यालयों में तीसरी अनिवार्य भाषा के रूप में जर्मन भाषा की जगह संस्कृत भाषा लागू करने का फैसला प्रभावी रहेगा, साथ ही वर्तमान शैक्षिक सत्र में संस्कृत की परीक्षाएं नहीं होंगी।

6:30 बजे। सिंगापुर के प्रमुख अखबार द स्ट्रेट्स टाइम्स के संपादकों ने भारत के विकास केंद्रित नेता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "एशियन ऑफ द इयर" के लिए नामित किया है।

5:37 बजे। बम होने की सूचना के बाद लिच्छवी एक्सप्रेस को गाजियाबाद स्टेशन पर रोका गया।

5:22 बजे। सिंगापुर के प्रतिष्ठित अखबार Straits Times ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'एशियन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के लिए चुना है।

4:50 बजे। स्ट्रेट टाइम्स ने पीएम मोदी को एशियन ऑफ द इयर के खिताब से नवाजा।

4:45 बजे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में लगातार चार आतंकी हमलों पर पाक पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पाक को आतंकी हमलों रोकने होंगे और अगर वो एसा नहीं कर पा रहे हैं तो भारत से बात करें।

4:20 बजे। जम्मू-कश्मीर के त्राल में ग्रेनेड से हमले में नौ लोग घायल एक की मौत।

4:09 बजे। जम्मू में आतंकी हमले के बाद आर्मी चीफ दलबीर सुहाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

4:08 बजे। महाराष्ट्र में भाजपा के साथ आयी शिवसेना, नौं मंत्रियों ने ली शपथ।

4:05 बजे। ताबड़तोड़ चार आतंकी हमलों से दहली वादी, 9 जवान तीन पुलिसकर्मी शहीद।

3:40 बजे। श्रीनगर में चौथा आतंकी हमला। पुलवामा के त्राल में ग्रेनेड अटैक, सात लोग जख्‍मी।

3:30बजे। अमेरिका की एक अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है कि भारत की कांग्रेस पार्टी के खिलाफ 1984 का मानवाधिकार उल्लंघन का एक मामला संघीय अदालत के समक्ष जाना चाहिए या अमेरिका के साथ इसका कोई संबंध न होने के कारण इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए।

3:20 बजे। रक्षा राज्‍यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह उरी में सेना के कैंप पर हमले के बारे में कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। कोई भी बयान पूरी स्थिति के बाद ही दिया जाएगा।

3:00 बजे। श्रीनगर में सेना ने लश्‍कर के एक टॉप कमांडर को एनकाउंटर में मार गिराया है। श्रीनगर में सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

2:40बजे। मालद्वीप में पानी की कमी। भारत से मांगी मदद। भारत से पांच सी17 और आईएल-78 मालद्वीप पीने का पानी लेकर रवाना किए जाएंगे।

2:20 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर के शेापिंयां में पुलिस स्‍टेशन पर ग्रेनेड से हमला। 12 घंटों में घाटी में यह तीसरा आतंकी हमला है। श्रीनगर के सौरा में सेना के काफिले पर आतंकियों का हमला। सेना का एनकाउंटर जारी।

2:05 बजे। श्रीनगर के एक घर में छुपे हैं 2 आतंकी।

1:51 बजे। जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर में 6 आतंकवादी ढेर। उरी के मोहरा में सेना के कैंप पर आतंकिवादियों ने सुबह हमला किया था। अभी तक जम्मू कश्मीर के उरी में एनकाउंटर जारी है। एनकाउंटर में 6 आतंकवादी ढेर हो चुके हैं। शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 10 हुई। एनकाउंटर में शामिल हुए पैरा कमांडो शामिल हुए।

1:35 बजे। 25 कंपनियों पर गिरेगी सेबी की गाज, हवाला का शक। सेबी को 25 कंपनियों पर ब्लैक मनी को हवाला के जरिए लाने ले जाने या टैक्स चोरी के मकसद से शुरू करने का शक है।

1:19 बजे। अर्द्धनग्न होकर लोगों ने DM से मांगा यादव सिंह का इस्तीफा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सस्पेंड करने की मांग जोर-शोर से उठ रही है। यादव सिंह के खिलाफ लोगों ने अर्द्ध नग्न होकर डीएम आॅफिस और नोएडा अथाॅरिटी पर प्रदर्शन किया। लोगों ने डीएम से यादव सिंह का इस्तीफा जल्द से जल्द लेने को कहा। (पढ़ें पूरी खबर)

2:50 बजे। आर्मी ऐसे ही आतंकियों के हर मंसूबों को नाकाम करती रहेगी: मनोहर पर्रिकर

12:32 बजे। साध्वी मामले पर अपील बेअसर, बीजेपी ने खेला दलित कार्ड।

12:20 बजे। सीतापुर का रहने वाला खतरनाक अपराधी अंशु दीक्षित एक एनकाउंटर में पकड़ा गया। गिरफ्तारी गोरखपुर से हुई। उसके पास से 9 एमएम की एक पिस्तौल, फर्जी वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुए।

Live News Today

12:01 बजे। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि छात्र इस सत्र में संस्कृत या जर्मन भाषा में से किसी भी भाषा का चुनाव करते हैं। (विस्‍तार से पढ़ें खबर: जर्मन या संस्कृत में से किसी भी भाषा को चुन सकते हैं छात्र )

11:59 बजे। बाबरी-अयोध्या मामले में मुख्य याचिकाकर्ता हाशिम अंसारी ने अपनी याचिका को वापस लेने की घोषणा की है, वहीं मुलायम सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे पर हाशिम से बात करेंग।

11:33 बजे। साध्वी दलित महिला हैं, इसलिए उन्हें बार-बार निशाने पर लिया जा रहा है और राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित किया जा रहा है: नकवी।

11:26 बजे। भाजपा सांसद संसद के बाहर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

11:10 बजे। साध्‍वी निरंजन ज्‍योति के मुद्दे पर राज्‍यसभा में हंगामा और सदन को स्‍थगित किया गया।

11:00 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साध्‍वी निरंजन ज्‍योति के मुद्दे पर अपना बयान दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि संसद के वरिष्‍ठ सदस्‍यों को बड़प्‍पन दिखाते हुए उन्‍हें माफ कर द‍ेना चाहिए। मोदी ने साथ ही यह भी साफ किया कि उन्‍होंने अपने मंत्रियों को कठोरता से हिदायत दी है कि आगे से ऐसी भाषा का प्रयोग न हो।

10:45 बजे। लोकसभा में आज निरंजन ज्‍योति के मुद्दे पर पीएम नरेद्र मोदी का भाषण।

10:30 बजे। साध्‍वी निरंजन ज्‍योति के इस्‍तीफे के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी संसद भवन में धरने पर बैठे। राहुल के साथ ही टीएमसी के सांसद भी धरने में मौजूद।

10:15 बजे। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के 26 जनवरी के मौके पर भारत दौरे के तहत आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा और सिमी मिलकर एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दे सकते है। आईबी ने इसके मद्देनजा दिल्‍ली पुलिस को एक अलर्ट जारी कर दिया है।

9:50 बजे। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.33 बजे 59.88 अंकों की तेजी के साथ 28,622.70 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 12.65 अंकों की तेजी केसाथ 8,577.05 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.68 अंकों की तेजी के साथ 28,604.50 पर खुला।

9:30 बजे। आज शिवसेना के 10 विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ। इसके साथ ही शिवसेना महाराष्‍ट्र सरकार का हिस्‍सा बन जाएगी।

9:00 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर के उरी सेक्‍टर में आतंकियों ने आर्मी कैंप पर हमला किया। एलओसी के नजदीक स्थित इस कैंप में 3 से 4 बंदूकधारियों के दाखिल होने की खबरें। फायरिंग जारी है।

सुूबह 8:30 बजे: सरकार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) में अपने 5 पर्सेंट स्टेक सेल को 83 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर शुक्रवार को बेचेगी।

सुबह 8 बजे:
गुरदासपुर जिले में नेत्र शिविर में आए सभी 60 मरीजों की रोशनी चली गई। यहां एक एनजीओ ने मोतियाबिंद के इलाज के लिए शिविर लगाया था।

सुबह 7 बजे: चाईबासा स्थित केंद्र सरकार के उपक्रम खान सुरक्षा निदेशालय के दो उप निदेशक बीबी साटियार, साकेत भारती व दो कर्मचारी महंतो टोप्पो व निताई बीट का गुरुवार को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया। पढ़े: पूरी खबर झारखंडः नक्सलियों ने किया दो उपनिदेशक सहित चार का अपहरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+