बड़ी खबरें:विमान अपहर्ताओं को मिलेगी मौत की सजा

नई दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।
पढ़े 2 दिसंबर की खबरें-

Arvind kejriwal

11: 15 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विमान अपहरण रोधी विधेयक के नए मसौदे को हरी झंडी दे दी गई।

10:00 बजे। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट फिलिप ह्यूज की मौत की दुखद घटना को देखते हुए बाउंसर पर प्रतिबंध लगाने पर विचार नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे खेल से मजा चला जाएगा.

9: 10 बजे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की टिप्पणियाों को खारिज करते हुए आज कहा कि ऐसी टिप्पणियां ‘स्वीकार्य नहीं' हैं

8: 40 बजे। नक्सली हमला के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह। गृहमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिजनों को 35 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया।

7: 30 बजे। झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण खत्म हो गया। इसमें 66 फीसदी के आसपास वोट पड़े। पहले चरण में 63 प्रतिशत के करीब वोट डाले गए थे।

7:12 बजे। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी बीजेपी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करेगी। बीजेपी ने सोमवार को 'आप' की फंडिंग के लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

5:36 बजे। सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा रिटायर हुए।

5:24 बजे। वित्त मंत्रालय के बाहर बम की सूचना से हड़कंप। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

5:17 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सली हमले में मारे गये सीआरपीएप के जवानों को 38 लाख व घायल परिवारों को 65000 रुपए के मुआवजे की घाषणा की।

4:51 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को चार घरेलू संपत्तियों को बेचने की इजाजत दी। सहारा इन संपत्तियों के जरिए 2710 करोड़ रुपए इकट्ठा करेगी।

4:44 बजे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली भाजपा के कार्यालय अमित शाह से मिलने पहुंचे।

4:37 बजे। गायक कुमार सानू भाजपा में शामिल, कहा मैं मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं।

4:19 बजे। दिल्ली के चर्च में आग की घटना की जांच के लिए एलजी ने एसआईटी जांच का आदेश दिया।

4:15 बजे। पेंशन और बीमा बिल पर भाजपा और कांग्रेस में सहमति।

3:53 बजे। सोने के दामो में 840 रुपए की साल की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी गयी।

3:52 बजे। नक्सली हमलों में घायल सीआरपीए जवानों का हालचाल जानने अस्पतला पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह।

3:51 बजे। एसआइटी ने काला मामले में अपनी जांच की दूसरी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी।

3:40 बजे। आईएसआईएस के मुखिया अबु बकर अल बगदादी की पत्‍नी और बेटे को लेबनान बॉर्डर पर किया गया अरेस्‍ट।

3:34 बजे। केजरीवाल करेंगे बीजेपी पर मानहानि का दावा, बीजेपी के आप की फंडिंग को लेकर लगाए गए आरोप के बाद, केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का ऐलान किया है।

3:20 बजे। पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ी, केंद्र सरकार ने डीज़ल पर एक्साइज़ टैक्स एक रुपये प्रति लिटर बढ़ा दिया, पेट्रोल पर एक्साइज़ टैक्स 2.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा है।

3:10 बजे। गायक कुमार शानू ने थामा बीजेपी का दामन, बाॅलीवुड के प्लेबैक सिंगर कुमार शानू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

3:05 बजे। बेंगलुरु में एक प्राइवेट बस में आग लगी, 3 घायल। बस में 40 लोग सवार थे।

2:58 बजे। 50 हजार का इनामी डकैत संग्राम सिंह अरेस्ट, बांदा पुलिस ने इनामी डकैत संग्राम सिंह को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। शासन ने दी शाबाशी।

2:45 बजे। राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, साध्वी निरंजन के बयान पर हंगामा, साध्वी के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

2: 30 बजे। वाजपेयी के जन्मदिन पर बीजेपी मनाएगी 'गुड गवर्नेंस डे', अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर बीजेपी मनाएगी 'गुड गवर्नेंस डे' ।

Atmdaha

2:10 बजे। आस्ट्रेलियाई संसद ने मंगलवार को आतंकवाद निरोधी कानून संशोधन विधेयक पारित कर दिया। विधेयक में शामिल कदम इन एजेंसियों को घरेलू आतंकवादी खतरों को रोकने में मदद करते हैं और मध्य पूर्व में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की मदद करते हैं।

2:00 बजे। देश ने मंगलवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली लंबी दूरी के अग्नि-4 मिसाइल का ओडिशा में रक्षा तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल 4,000 किलोमीटर तक लक्ष्य भेद सकता है। इसका परीक्षण ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 200 किलोमीटर दूर भद्रक जिले में धरमा के नजदीक व्हीलर द्वीप से किया गया।

1:59 बजे। इलाहाबाद के कालेज में छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास, इलाहाबाद के CMP डिग्री कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर को हटाए जाने की मांग को लेकर पूर्व प्रकाशन मंत्री व छात्र आशीष पांडेय ने कॉलेज परिसर में की आत्मदाह की कोशिश।

01:47 बजे। भोपाल गैस पीडि़तों को राज्य सरकार ने दिए 6 करोड़।

01:36 बजे। जम्मू-कश्मीर और झारखंड में वोटिंग जारी, जम्मू कश्मीर और झारखंड में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। जम्मू कश्मीर की 18 सीटों के लिए और झारखंड में 20 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

01:17 बजे। मुरली मनोहर जोशी शहीद के घर पहुंच जताएंगे शोक, कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी आज शाम छत्तीसगढ़ नक्सल अटैक में शहीद हुए सीआरपीएफ डेप्युटी कमांडेंट बीएस वर्मा के घर शोक जताने पहुंचेंगे।

12:50 बजे। महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी में समझौता हुआ, सरकार में शामिल होगी शिवसेना। शिवसेना को 5 कैबिनेट, 7 राज्यमंत्री पद मिलेंगे।

12:47: इलाहाबाद के बारा में 13 साल की किशोरी से 2 लोगों ने किया रेप।

12: 38 बजे: दिन भर में चौथी बार स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही, 2 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित।

12:27 बजे: निरंजन ज्योति मामले पर विपक्ष ने प्रधानमंत्री से मांगा जवाब

12: 10 बजे: जम्मू-कश्मीर के हंदवारा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया गया विफल: रक्षा सूत्र

11:47 बजे। एडीलेड टेस्ट में खेल सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी।

11:43 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सासंदों के बैठक में कड़े शब्दों में कहा कि बयान देते समय सावधानी बरतें।

11:36 बजे। साध्वी निरंजन ने अपने बयान पर राज्यसभा में माफी मांगी।

11:34 बजे। दिल्ली में चर्च में आग के विरोध में दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर के बाहर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

11:30 बजे। साध्वी निरंजन के बयान के पर भारी हंगामें के बीच दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित हो गयी है।

11:17 बजे। भारत की न्यूक्लियर क्षमता वाली रणनीतिक मिसाइल अग्नि-4 का ओडिशा तट पर सफल परीक्षण।

11:15 बजे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ए आर अंतुले का निधन।

11:13 बजे। साध्वी निरंजन के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा, कांग्रेस सांसद वेल में पहुंचे।

11:09 बजे। अमेरिकी सेना भारत को आईएसआईएस के संभावित हमले को लेकर आगाह किया।

11:06 बजे। रोहतक की बहादुर बहनों को 26 जनवरी को मोदी सरकार सम्मानित करेगी।

11:04 बजे। रिजर्व बैंक ने किया मौद्रिक नीति का ऐलान, रेपो, रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं।

11:00 बजे। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी सरकार।

10:44 बजे। भाजपा के यू-टर्न को लेकर राहुल गांधी संसद के बाहर बैठे धरने पर बैठे।

10:43 बजे। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना साथ, शिवसेना को मिल सकती हैं चार सीटें।

10:30 बजे। पाकिस्‍तान के न्‍यूजपेपर 'डॉन' में इलेक्‍शन कमीशन के हवाले से कहा गया है कि पाक में वर्ष 2013 में हुए चुनावों के दौरान 9.42 मिलियन एक्‍स्‍ट्रा बैलेट पेपर छपे थे। जबकि देश में रजिस्‍टर्ड वोटरों की संख्‍या 86.18 मिलियन ही है। ऐसे में शायद पीटीआई के इमरान खान के उस दावे में थोड़ी सच्‍चाई नजर आती है जिसमें उन्‍होंने नवाज शरीफ पर चुनावों के दौरान धांधली का अारोप लगाया था।

10:25 बजे। संसद में आज कांग्रेस साध्‍वी और बीजेपी सांसद निरंजन ज्‍योति की अभद्र टिप्‍पणी का मुद्दा लोकसभा और राज्‍यसभा में उठाएगी।

10:20 बजे। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की बेटियों के पहनावे पर टिप्‍पणी करने वाली एलिजाबेथ लॉटेन ने सौंपा अपना इस्‍तीफा।

10:15 बजे। मेरठ उत्‍तर प्रदेश में पुलिस पर हमला एक पुलिसकर्मी की मौत एक बुरी तरह घायल।

10:13 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे। छत्‍तसीगढ़ में सोमवार को घात लगाकर नक्‍सलियों ने सीआरपीएफ की टीम पर हमला बोल दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 13 जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही राजनाथ सिंह ने भी इस हमले पर दुख जताया था।

10:10 बजे। तुर्की ने कोबाने का गांव एटमानेक आईएसआईएस के हवाले किया। इस गांव को पिछले तीन दिनों से आईएसअाईएस अपने बेस के तौर पर प्रयोग कर रहा था।

10:00 बजे। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 9.50 बजे 90.37 अंकों की गिरावट के साथ 28,469.25 पर और निफ्टी 28.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,527.50 पर कारोबार करते देखे गए।

9:50 बजे। फिल्‍म अंगूर में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों क‍ा दिल जीतने वाले एक्‍टर देवेन वर्मा का पुणे में निधन।

9:30 बजे। दिल्‍ली में आज बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक। बैठक में संसद के शीत कालीन सत्र में आने वाली चुनौतियों के रणनीति तैयार की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मीटिंग का हिस्‍सा होंगे।

9:15 बजे। बर्दवान ब्‍लास्‍ट के सिलसिले में एनआईए ने म्‍यांमार के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया। एनआइए बांग्‍लादेश के आतंकी संगठन जेएमबी से जुड़े 100 संदिग्‍धों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी।

9:00 बजे। बीजेपी शिवसेना को 10 अहम पद देने को राजी। बुधवार को शिवसेना के मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ। लेकिन डिप्‍टी सीएम का पद शिवसेना को नहीं दिया जाएगा।

8:45 बजे।बीजेपी-शिवसेना के मतभेद दूर, रहेंगी साथ-साथ

8:00बजे। महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार में शिवसेना शामिल होगी या नहीं। इस पर आज फैसला हो सकता है।

7: 30 बजे| एफसी गोवा ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 46वें मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड को 3-0 से हरा दिया। गोवा की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है।

7: 15 बजे। आज जम्मू-कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण है। पढ़े पूरी खबर: झारखंड और जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान आज

7: बजे। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें डिप्टी कमांडेंट और सहायक कमांडेंट सहित कम से कम 13 जवान शहीद हो गए। पढ़े पूरी खबर: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के हमले में 13 सीआरपीएफ जवान शहीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+