जम्‍मू कश्‍मीर में दूसरे दौर में 71 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली। आज जम्मू-कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण है। इसलिए हम आपके लिए लाये हैं लाइव अपडेट, जिसको पढ़ने के लिए आप लगातार पेज को रीफ्रेश करते रहिए और बने रहिए वनइंडिया के साथ

jammu kashmir voting 2nd round

5:45 बजे। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जम्‍मू कश्‍मीर के दूसरे दौर में 71 प्रतिशत मतदान। रियासी में 80 प्रतिशत और उधमपुर में 76 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

4:20 बजे। झारखंड और जम्‍मू कश्‍मीर में दूसरे दौर का मतदान। जम्‍मू कश्‍मीर में दोपहर 3 बजे तक 54 प्रतिशत तो झारखंड में 56.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। फिलहाल चुनाव आयोग ने ताजे आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

2:24 बजे। झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदाता नक्सलियों की धमकी को नजरअंदाज करते हुए मंगलवार को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। झारखंड में सुबह 11 बजे तक 31.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान चाइबासा में दर्ज किया गया, जहां मतदान का प्रतिशत 45 रहा। इस अवधि में सबसे कम मतदान सिसाई में 20.15 प्रतिशत दर्ज किया गया।

2:20बजे। जम्‍मू कश्‍मीर के हंदवाड़ा में पूर्व अलगाववादी नेता सज्‍जाद लोन ने डाला अपना वोट।

1:30 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर में दोपहर 12 बजे तक 32.03% मतदान।

1:00बजे। कुलगाम के खुदवानी गांव में वोटिंग का बहिष्‍कार। गांववालों जिनमें छोटे बच्‍चे भी शामिल हैं, सुरक्षाबलों पर पत्‍थर बरसा रहे हैं। लोगों का कहना कि वह चुनाव के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

12:30 बजे। घाटी में बहुत ही सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।



12:00 बजे
। झारखंड में पहले दो घंटों के दौरान 16.32 प्रतिशत वोटिंग। झारखंड की जिन सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं उनमें से सात माओवादी प्रभुत्‍व वाले क्षेत्र हैं।

11:30 बजे। मतदान के दौरान कश्‍मीर के नौगाम में सेना और आतंकियों की मुठभेड़ जारी। रात दो बजे से चल रहा है ऑपरेशन। तीन आतंकियों की मौत।

11:10 बजे। पोलिंग बूथ्‍स पर वोटरों की लंबी कतारें। चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक लोलाब विधानसभा क्षेत्र में पहले घंटे के दौरान सबसे ज्‍यादा 10.5 प्रतिशत मतदान दर्ज।

10:45 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर में पोलिंग की रफ्तार धीमी। पहले एक घंटे के दौरान करीब पांच प्रतिशत मतदान दर्ज।

9:45 बजे। झारखंड में सुबह 9 बजे तक 16 प्रतिशत वोटिंग हुई।

9:00बजे। दूसरे दौर की वोटिंग में जम्‍मू कश्‍मीर में बड़ी संख्‍या में महिलाओं की भागीदारी। सवाल पूछे जाने पर एक महिला वोटर ने दिया जवाब, 'जज्‍बा है।

8:45 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर में दूसरे दौर की वोटिंग के दौरान हंदवाड़ा और कुलगाम में मतदाताओं की लंबी कतारें।

8:30बजे। झारखंड और जम्‍मू कश्‍मीर में दूसरे दौर की वोटिंग पर माेदी की ट्वीट के जरिए लोगों से अपील। इस बार भी ज्‍यादा से ज्‍यादा वोटिंग के लिए आगे आएं।

8:00 बजे। झारखंड और जम्‍मू क श्‍मीर में मतदान शुरू। उधमपुर-डोडा रेंज के डीआईजी गरीब दास ने कहा उन्‍होंने हर तैयारी पूरी रखी है और दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ही रहेगा।

7: 30 बजे। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा क्रमश: सरायकेला और मझगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से किस्मत आजमा रही हैं।

7:00 बजे। झाारखंड में वोटिंग शुरू। पोलिंग बूथ के बाहर भारी संख्‍या में मतदाता वोट डालने पहुंचे।

जम्मू एवं कश्मीर घाटी में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के तहत 70 फीसदी से ज्यादा मतदान के बाद मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।जम्मू क्षेत्र में नौ निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें उधमपुर, रीआसी तथा पुंछ जिले में तीन-तीन सीटें हैं, जबकि घाटी में नौ निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में चार तथा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पांच सीटें हैं। कुल 10.53 लाख मतदाताओं में से रिआसी निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 108,084 मतदाता, जबकि करनाह में सबसे कम 32,794 मतदाता हैं।

तो वहीं, झारखंड में भी दूसरे चरण के मतदान में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के भाग्य का फैसला होना है। 20 विधानसभा सीटों पर होने जा रही वोटिंग में 44 लाख से अधिक अपने वोटर अपने अधिकार का उपयोग करेंगे।इस चरण में 21,72,982 महिलाएं एवं 22,55,079 पुरुष व छह ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित कुल 44,31,900 पंजीकृत मतदाता हैं। ये मतदाता 5,048 मतदान केंद्रों पर अपना मत देकर 35 महिला उम्मीदवारों सहित 233 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इस चरण में सबसे ज्यादा उम्मीदवार जमशेदपुर (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में हैं, जहां 15 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं। इसके अलावा सबसे कम उम्मीदवार ही खरसावन, मझगांव, जगन्नाथपुर और तोरपा निर्वाचन क्षेत्रों में हैं। इन सीटों से 8-8 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+