छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के हमले में 13 सीआरपीएफ जवान शहीद

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सुकुमा से बुरी खबर है। यहां पर नक्‍सलियों ने सीआरपीएफ पर हमला बोल दिया जिसमें 13 जवानों के शहीद होने की खबरे हैं। यह हमला उस समय हुआ जब सीआरपीएफ की एक टीम पेट्रोलिंग पर थी।

Naxal attack sukuma

सीआरपीएफ की टीम सुकुमा जिले में एरिया डॉमिनेशन एक्‍सरसाइज पर थी, उसी समय नक्‍सलियों ने घात लगाकर हमला किया।

जो 13 जवान इस हमले में शहीद हुए हैं उनमें से दो सीआरपीएफ अफसर हैं। नवंबर के शुरुआती माह में राज्‍य की इंटेलीजेंस विंग की ओर से एक अलर्ट जारी किया गया था। इस अलर्ट में संभावित नक्‍सल हमले की चेतावनी दी गई थी।

अलर्ट में कहा गया था कि नक्‍सली अपने कैडर्स की गिरती संख्‍या और बस्‍तर क्षेत्र में उनके सुरक्षित ठिकानों के कम होने से काफी निराश है। ऐसे में वह बड़ा हमला कर सकते हैं। सोमवार को हुआ हमला शायद इसी बात को दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+