गांव आए डॉक्टरों के लिए मौज-मस्ती बनी सजा, नाव पलटने से 4 की मौत
अचानक नाव डूबने से हादसा हो गया। इस हादसे में 6 डॉक्टरों ने तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन 4 डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई।
पुणे। छुट्टियों में मौज-मस्ती और मजा, गांव गए डॉक्टरों के लिए सजा बन गई। जब एक नाव में सवार 10 डॉक्टर पानी का मजा ले रहे थे तभी अचानक नाव डूबने से हादसा हो गया। इस हादसे में 6 डॉक्टरों ने तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन 4 डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। बता दें की मामला पुणे के इंदापुर में भीमा नदी का है जहां उजनी बैक वॉटर में ये सभी वोटिंग कर रहे थे।


इस घटना में मारे गए चार डॉक्टरों में एक शव बरामद कर लिया गया है वहीं तीन शवों की खोज जारी है। बता दें की मरने वाले चार डॉक्टरों में डॉ. सुभाष मांजरेकर, डॉ. महेश लवटे, डॉ. अण्णासाहेब शिंदे, और डॉ. उराडे वोटिंग के दौरान हुए हादसे में ये चारों पानी में डूब गए। डॉ. उराडे की बॉडी को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं बाकी तीन डॉक्टरों का शव निकाला जा रहा है।
{promotion-urls}
देखिए एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का नया फोटो शूट












Click it and Unblock the Notifications