AADHAR को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, जानें कितनी बढ़ी डेडलाइन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक के बाद एक सरकारी योजनाओं को आधार से जोड़ने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने करीब 135 सरकारी योजनाओं को आधार से जोड़ने के लिए नई डेडलाइन जारी की है। सरकार ने उज्जवला योजना, अटल पेंशन योजना, गैस सब्सिडी जैसी अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य है और इसके लिए नई डेडलाइन की घोषणा की है।

अब इन योजनाओं को आधार से जोड़ने के लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2017 कर दी गई है। यानी अर 31 दिसंबर तक इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपको इसे आधार से जोड़ना होगा। सरकार ने इन योजनाओं को आधार से लिंक करवाने के लिए तीन महीने का एक्सटेंशन दिया है और अब इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर कर दी गई है। इससे पहले सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के लिए आधार लिंक की आखिरी तारीख 30 सिंतबर रखी थी, जिसे अब तीन महीने बढ़ा दिया गया है।
एलपीजी सब्सिडी के साथ-साथ पीएफ स्कीम के लिए, स्कॉलरशिप होम लोन सब्सिडी, अल्पसंख्यक ट्रेनिंग जैसी तमाम योजनाओं के लिए आधार लिंक डेडलाइन को 31 दिंसबर कर दिया गया है। आधार नंबर और पैन कार्ड लिंक करवाने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। इसे 31 अगस्त से बढ़ाकर 31 दिसंबर की गई है। जिन लोगों ने लोन लिया है उन्हें भी अपनी आधार संबंधी डीटेल 31 दिसंबर अपटेड करानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications