31 मार्च तक बढ़ी आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने की तारीख

31 मार्च तक बढ़ी आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने की तारीख
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए शुक्रवार को आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 तक बढ़ा दी है। पहले यह सीमा 31 दिसंबर 2017 थी। बता दें कि यह तीसरी बार है जब केंद्र सरकार ने आधार को पैन से लिंक कराने की समय सीमा बढ़ाई हो। केंद्र सरकार ने गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट में इसकी तारीख बढ़ाए जाने की बात कही थी

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में आधार की वैधता को चुनौती देते हुए दाखिल याचिका पर सुनावई के दौरान एडवोकेट, श्याम दीवान ने कहा कि आधार से बैंक खातों, मोबाइल और अन्य सेवाओं को लिंक कराने की समयसीमा खत्म हो रही है ऐसे में याचिकाकर्ता को अतंरिम राहत मिलना चाहिए। केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रख रहे एडवोकेट केके वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार तैयार है और वो आवश्यक सेवाओं के लिए आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+