लू से बचने के लिए DDMA जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम
भीषण गर्मी के बीच आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA)ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमे बताया कि इस भीषण गर्मी में क्या करें और क्या नहीं करें। जिससे लोगों को गर्मी और लू से बचाया जा सके। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि बुधवार को देश की राजधानी में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डीडीएमए की ओर से कहा गया है कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वह धूप में बाहर ना निकलें, खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। इस समय सूर्य की किरणें सबसे तेज होती हैं।

इसके साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है। अगर आपको प्यास नहीं भी लग रही है तो भी आपको समय-समय पर पानी पीना चाहिए, ताकि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो।
जब भी घर से बाहर निकलें तो हल्के रंग के, हल्के कपड़े पहनें। सूती वस्त्रों का इस्तेमाल करें जोकि आपको ठंडा रखे। आंखों में प्रोटेक्टिव चश्मों का इस्तेमाल करें, छाता लेकर घर से निकलें या फिर हैट का इस्तेमाल करें। घर से जूते या चप्पल पहनकर बाहर निकलें।
यात्रा के दौरान अपने साथ पानी अवश्य लेकर चलें। इस भीषण गर्मी में शराब, कॉफी,चाय, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि का सेवन ना करें, इससे आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। गर्मी के दौरान हाई प्रोटीन खाद्य सामग्री और बासी खाने से बचें।
जो लोग घर से बाहर काम कर रहे हैं वो हैट या छाते का इस्तेमाल करें। अपने सिर और चेहरे-गले को ढककर रखें। अपने बच्चों और पालतू जानवरों को कार के भीतर पार्किंग में ना छोड़ें, गर्मी में यह बहुत खतरनाक हो सकता है।
लोगों से ओआरएस का इस्तेमाल करने को कहा गया है, घरे में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, तोरनी, नींबू पानी पीने को कहा गया है। जानवरों की रक्षा करें, उन्हें छांव में रखें, उन्हें पीने का पर्याप्त पानी दें। घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शदर, शेड, आदि का इस्तेमाल करें, रात में खिड़की खुली रखें। समय-समय पर ठंडे पानी से नहाएं, जिससे घर के भीतर तापमान सही रहे।












Click it and Unblock the Notifications