DDA Housing Scheme: डीडीए की आवासीय योजना लॉन्च, जानिए स्कीम के बारे में सबकुछ

DDA Housing Scheme: कल लॉन्च होगी डीडीए की आवासीय योजना, ऑनलाइन होगी 1354 फ्लैटों की बिक्री

DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी हाउसिंग स्कीम 2021 आज (2 जनवरी) लॉन्च कर दी है। इस योजना में कुल 1354 फ्लैट ब्रिक्री के लिए रखे गए हैं। ये फ्लैट हाई इनकम ग्रुप (HIG) और मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के लिए हैं। आवासीय योजना की सारी प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑलाइन रहेगी। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जब सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ एक बार ही डीडीए ऑफिस आना होगा। 16 फरवरी तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन हो सकेंगे।

Recommended Video

    DDA Housing Scheme: 2 January को लॉन्च होगी आवासीय योजना, इन Location पर मिल रहे Flat|वनइंडिया हिंदी

    DDA housing scheme launch 2 january 1354 flats for sale most expensive flat to cost 2 crore

    दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की आवासीय योजना के तहत ये फ्लैट द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज और रोहिणी में दिए जाएंगा। द्वारका और वसंत कुंज में 230 हाई इनकम ग्रुप फ्लैट हैं। मिडिल इनकम ग्रुप के 704 फ्लैट जसोला और द्वारका में हैं। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर16, द्वारका सेक्टर19, मंगोलपुरी, वंसत कुंज में फ्लैट तैयार होंगे। इनमें सबसे महंगा फ्लैट 2.1 करोड़ कीमत का होगा।

    स्‍कीम में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन के लिए डीडीए ने एक आवास पोर्टल बनाया है। दो जनवरी को इस पोर्टल पर आवासीय योजना की डिटेल अपलोड कर दी जाएगी। डीडीए अपनी वेबसाइट www.dda.org.in पर इसकी सभी जानकारी देगा। यहीं से आवेदन भी किया जा सकेगा।

    डीडीए की वेबसाइ पर जाकर अपनी आइडी जनरेट करनी होगी। इसके बाद फ्लैटों के विकल्प और साइज चुनेंगे। आखिर में पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। ड्रॉ के बाद भी अन्य प्रक्रिया ऑनलाइन के जरिये ही होगी। अधिकारियों ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र आवेदक को सरकारी योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+