सिसोदिया के घर कथित 'हमले' पर DCW ने डिप्टी कमिश्नर को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आरोपों पर दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाते हुए लिखा, 'आज बीजेपी के गुंडे मेरी ग़ैरमौजूदगी में मेरे घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे बीवी बच्चों पर हमला करने की कोशिश की।' गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए कहा, 'आज आप दिल्ली में राजनीति में हार गए तो अब इस तरह से हमें निपटाएंगे?'

Recommended Video
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि पुलिस ने ''गुंडों'' को सिसोदिया के आवास में घुसने से नहीं रोका और उन्होंने आवास के चारों ओर लगाए गए अवरोधक भी हटा दिए। उन्होंने सिसोदिया के आवास के बाहर के इलाके का कथित वीडियो भी दिखाया, जिसमें लोगों को एक समूह को आवास में जबरन घुसते देखा जा सकता है। भारद्वाज ने कहा, ''भाजपा के गुंडों ने उपमुख्यमंत्री के आवास पर उस समय हमला किया, जब वह वहां नहीं थे। दिल्ली पुलिस ने इस काम में भाजपा के गुंडों की मदद की।'












Click it and Unblock the Notifications