स्वाति मालीवाल ने मारा स्पा सेंटर पर छापा, हर कमरे में लड़कियों के साथ मिले नग्न आदमी

स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर पर छापा मारा तो कमरों के अंदर गंदा खेल चल रहा था। स्वाति मालीवाल ने छापेमारी के वीडियो भी शेयर किए हैं...

Recommended Video

    DELHI: Spa सेंटर पर DCW का Raid, युवतियों के साथ निर्वस्‍त्र मिले लोग, Condom भी बरामद । वनइंडिया

    नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अक्सर दिल्ली में गैर-कानूनी गतिविधियों पर छापा मारने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी ही कुछ गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। स्वाती मालीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के नवादा इलाके में दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान दोनों स्पा सेंटरों से जहां कमरों के भीतर निर्वस्त्र हालत में लोग मिले, वहीं कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। स्वाति मालीवाल ने छापेमारी के वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

    'स्पा में चल रहा था सेक्स रैकट'

    'स्पा में चल रहा था सेक्स रैकट'

    स्पा सेंटरों पर छापेमारी के दौरान स्वाती मालीवाल के साथ मीडिया और दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। स्वाति मालीवाल ने छापेमारी के वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'मसाज के नाम पर दिल्ली में जिस्म का धंधा चला रखा है! हम नवादा के जैज्मिन स्पा और जन्नत स्पा पहुंचे तो हैरान रह गए! हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले। भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए। मैनेजर और लड़कियों ने कबूला कि स्पा में सेक्स रैकट चल रहा है। तुरंत FIR हो!'

    'पुलिस और एमसीडी शांत क्यों'

    स्पा सेंटर पर छापेमारी का दूसरा वीडियो शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'नवादा के जैज्मिन स्पा में स्कूल की छात्रा के साथ कमरे में 2 आदमी नंगे पाए गए। पूछने पे कबूला कि सेक्स रैकट चल रहा है। कितने घटिया आदमी हैं जो दूसरों की बहनों को खुशी से रौंदते हैं! पुलिस और एमसीडी की नाक के नीचे गोरखधंधा कैसे फल फूल रहा है? कौन जिम्मेदार है? बंद क्यों नहीं करते? हमने नवादा के जन्नत स्पा से आठ और जैज्मिन स्पा से 1 लड़की बचाई। सबको सेक्स रैकट में झोंका गया है। सभी नंगे लड़कों के साथ बंद कमरों में पाई गईं। उन्होंने माना कि पूरे इलाक़े के स्पा में ऐसा रैकट चल रहा है। दिल्ली में नए जीबी रोड रोज बनाए जा रहे हैं। पुलिस और एमसीडी शांत क्यों है?'

    'दिल्ली पुलिस ने दिल्ली को बैंकॉक बना दिया'

    एमसीडी और दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए स्वाती मालीवाल ने एक अन्य ट्वीट कर कहा, 'एमसीडी और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली को बैंकॉक बना दिया है। गली-गली में मसाज पार्लर खोल दिए हैं। कल हमने देखा वहां सैंकड़ों आदमी आते हैं, बच्चे तक आते हैं। कैसे एमसीडी इन घटिया कामों के लिए लाइसेंस देती है? कैसे पुलिस आंख बंद कर बैठी है? हफ्ता कहां तक जाता है, जो सब जान के भी अनजान हैं! अब तक पुलिस ने जन्नत स्पा और जैज्मिन स्पा पर एफआईआर नही की! हद हो गई। सेक्स रैकट चल रहा था मसाज की आड़ में, अपने आप FIR करनी चाहिए थी। जब हम पहुंचे, मौके पर सब लड़की, मैनेजर और कस्टमर लिखित में दे रहे हैं कि यहां सेक्स रैकट चल रहा है, तो फिर FIR क्यों नहीं?'

    मुनिरका इलाके से छुड़ाईं थी 16

    मुनिरका इलाके से छुड़ाईं थी 16

    आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल ही स्वाति मालीवाल ने अपनी टीम के साथ छापा मारकर मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया था। इन लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर नेपाल से तस्करी के जरिए भारत लाया गया था। इसके बाद इन्हें इराक और कुवैत में भेजा जाना था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल को इन लड़कियों की तस्करी के बारे में सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की मदद से इन लड़कियों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। महिला आयोग की टीम को देखते ही तस्कर भाग निकले। इसके बाद वहां एक कमरे में बंधक बनाकर रखी गईं 16 लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+