Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जीबी रोड पर चल रहे जिस्‍मफरोशी के धंधों में केंद्रीय मंत्री का हाथ, जल्‍द होगा खुलासा- DCW

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालिवाल का ध्‍यान इन दिनों GB रोड स्थित कोठों को बंद करवाने पर है। उनका कहना है कि वो इन कोठों को बंद करवाकर रहेंगी चाहे इस‍के लिए उन्‍हें जेल क्‍यों न जाना पड़े। स्‍वाती ने इस मामले में केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि संसद भवन से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर जिस्‍मफरोशी का घिनौना काम सरेआम चल रहा है। सरकार चुप बैठी तमाशा देखती रहती है। स्‍वाति ने कहा कि महिला आयोग ने कई बार छापे मारे हैं।

जीबी रोड पर चल रहे जिस्‍मफरोशी के धंधों में केंद्रीय मंत्री का हाथ, जल्‍द होगा खुलासा- DCW

उन्‍होंने कहा कि हाल ही में हमने जीबी रोड के कोठे पर कैद एक लड़की को आजाद करवाया। उसे 6 साल पहले किसी ने यहां लाकर बेच दिया था। शिकायत मिलते ही आयोग की टीम ने इसपर कार्रवाई कि और लड़की को कोठे से बाहर निकाला। स्‍वाति ने कहा कि ऐसा करने पर उन्‍हें कई बार नोटिस भी मिल चुका है। स्‍वति ने इस मामले में एक खुलासा भी किया। उन्‍होंने कहा कि जांच में पता चला है कि जीबी रोड पर हो रहे धंधे में एक केंद्रीय मंत्री का भी हाथ है।

दिल्‍ली महिला आयोग की पूर्व अध्‍यक्ष बरखा सिंह पर हमला करते हुए स्‍वाति ने कहा कि बरखा सिंह 8 साल महिला आयोग अध्यक्ष रहीं लेकिन क्या उन्होंने कभी जीबी रोड़ की लड़कियों की आवाज़ सुनी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि वह तिहाड़ जेल में महिला क़ैदियों के साथ भी वक़्त बिताएंगी। स्वाति तिहाड़ में आयोजित कला उत्सव में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थीं। स्वाति ने यहां तिहाड़ जेल के डीजी से आग्रह किया है कि वह और उनकी टीम तिहाड़ जेल में महिला कैदियों के साथ एक सप्ताह तक समय गुज़ारना चाहती हैं और उनकी दिक्कतें जानना चाहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+