आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, आखिरकार ब्रह्मांड को झुकना ही पड़ा- स्वाति मालीवाल
नई दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने रविवार को दोपहर दो बजे अपना अनशन खत्म कर दिया। स्वाति पिछले नौ दिनों से रेप के मामलों में मौत की सजा के लिए कानून बनाने की मांग कर रहीं थी। मोदी सरकार के अध्यादेश लाने के फैसले के बाद स्वाति ने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया। इस अध्यादेश के तहत अब 12 साल तक की बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को मौत की सजा मिलेगी।

प्रधानमंत्री आवास पर शनिवार को ढाई घंटे चली बैठक के बाद 12 साल तक की बच्चियों से रेप करने वालों को फांसी की सजा मिलने के अध्यादेश को लाने की मंजूरी दी गई। पॉक्सो कानून में काफी बदलवा लाया गया है।
अनशल खत्म करते समय स्वाति मालिवाली ने कहा कि "अनशन खत्म होगा, लेकिन महिला सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।" बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालिवाल से अनशन तोड़ने के लिए आग्रह किया था।
मोदी सरकार के नए अध्यादेश में साल 2012 में बने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेस एक्ट (पॉक्सो) में संशोधन किया गया है। वहीं भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) में भी बदलाव किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- रात में गायब हुई इंटर छात्रा की लाश पेड़ से लटकी मिली, मां ने कहा- मेरी बेटी के साथ हुआ रेप












Click it and Unblock the Notifications