उद्धव सरकार में जबरन वसूली मामले में सस्पेंड डीसीपी पराग मानेरे को एकनाथ शिंदे ने किया बहाल

उद्धव ठाकरे ने अपने शासन काल में जिस डीसीपी पराग मानेरे को निलंबित किया था, उन्हें एकनाथ शिंदे सरकार ने दोबारा बहाल कर दिया है।

मुंबई, 04 अगस्त : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उद्धव ठाकरे ने अपने शासन काल में जिस डीसीपी पराग मानेरे को निलंबित किया था, उन्हें एकनाथ शिंदे सरकार ने दोबारा बहाल कर दिया है। बता दें कि परमबीर सिंह से जुड़े कथित जबरन वसूली मामले में उद्धव ठाकरे सरकार ने डीसीपी पराग मानेरे को सस्पेंड कर दिया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पराग मानेरे को आज फिर से बहाल कर दिया।

एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में तख्तापलट के बाद एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे अब धुर विरोधी हो गए हैं। उद्धव ठाकरे के समय में लिए गए फैसले को एकनाथ शिंदे बदल रहे हैं। वहीं शिवसेना में बगावत के बाद अब 'असली' शिवसेना को लेकर उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट के दावों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुप्रीम कोर्ट में हुई बहस

बुधवार को सुनवाई में उद्धव ठाकरे की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। इस दौरान सिब्बल ने अदालत से कहा कि शिंदे गुट मूल पार्टी पर दावा नहीं कर सकता। कोर्ट ने सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है। सिब्बल ने एकनाथ शिंदे गुट को लेकर कहा आप ये दावा नहीं कर सकते हैं कि आप राजनीतिक दल हैं। राजनीतिक दल का फैसला निर्वाचन आयोग करता है। आप गुवाहाटी में बैठकर राजनीतिक पार्टी का निर्णय नहीं ले सकते। सिब्बल ने कहा कि मूल पार्टी उद्धव ठाकरे के साथ है।

यह भी पढ़ें- 'सेना' पति कौन? SC में उद्धव का असली का दावा, एकनाथ शिंदे गुट ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+