हिम्मत है तो मेरी पत्नी से चुनाव जीत कर दिखाएं मायावती: दयाशंकर

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले दयाशंकर सिंह के तेवर जेल से छूटने के बाद भी कम नहीं हुए हैं। रविवार सुबह मऊ जेल से रिहा होने के बाद लखनऊ पहुंचे दयाशंकर सिंह ने जमकर बसपा पर हमला बोला।

उन्होंने मायावती को चैलेंज करते हुए राजधानी के प्रेस क्लब में कहा कि अगर मायावती में हिम्मत है तो यूपी विधानसभा की 403 सीटों में से किसी भी सामान्य सीट से,मेरी पत्नी स्वाति के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। मैंं दावा करता हूं कि स्वाति निर्दलीय चुनाव जीत कर दिखाएगींं।

अपनी अभद्र टिप्पणी से जुड़े सवालों पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि मैंने अपनी गलती मान ली थी बावजूद इसके मुझे जेल भेजा गया ठीक उसी तरह से जैसे किसी अपराधी को भेजा जाता है। बसपा नेताओं ने मेरी बीवी और मेरी बेटी के लिए जिस तरह से गंदे शब्दों का प्रयोग किया, उसके लिए ना तो मायावती ने माफी मांगी नहीं और ना ही उनके पार्टी वालों के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है।

पुलिस ने भी इस मामले में काफी लचरपन दिखाया है, मुझे समझ नहीं आ रहा कि बसपा नेताओं की गिरफ्तारी में पुलिस तत्परता क्यों नहीं दिखा रही है। वो सब भी किसी के इशारे पर ही काम कर रहे है,ऐसा मुझे लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+