कर्नाटक: येदियुरप्पा के फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर का फैसला- 14 बागी विधायक अयोग्य करार

बेंगलुरु। सोमवार को सीएम बीएस येदियुरप्पा फ्लोर टेस्ट देने वाले हैं लेकिन इसके एक दिन पहले स्पीकर के आर रमेश कुमार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कर्नाटक में सभी 14 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है, स्पीकर ने रविवार को कांग्रेस के 11 बागी विधायकों और जेडीएस के 3 बागी विधायकों की सदस्यता को रद्द करने का ऐलान किया है।

 '14 बागी विधायक अयोग्य करार'

'14 बागी विधायक अयोग्य करार'

अपने इस फैसले के बाद स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि मैंने कोई चालाकी या ड्रामा नहीं किया, बल्कि सौम्य तरीके से फैसला लिया है, सोमवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करना है, उससे पहले स्पीकर ने सभी बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है।

कांग्रेस के 11 और जेडीएस के तीन बागी विधायक अयोग्य करार

जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है उनके नाम हैं बैराठी बसवराज, मुनिरत्न, एसटी सोमशेखर, रोशन बेग, आनंद सिंह, एमटीबी नागराज, बीसी पाटिल, प्रताप गौड़ा पाटिल, डॉ. सुधाकर, शिवराम हेब्बार, श्रीमंत पाटिल , के. गोपालैया, नारायण गौड़ा और ए एच विश्वनाथ।

बदल गया गणित

आपको बता दें कि कुल 17 विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद कर्नाटक विधानसभा की संख्या अब 207 हो गई है, इस हिसाब से बहुमत का आंकड़ा 104 विधायकों का रह गया और एक सदस्य मनोनित है. यानि कि मैजिक नंबर 105 का है, बीजेपी के पास फिलहाल 105 विधायकों का समर्थन है, जैसा कि पिछले ट्रस्ट वोट में कुमारस्वामी के पक्ष में 99 और विपक्ष में 105 वोट पड़े थे, इस लिहाज से बीजेपी को अब बहुमत साबित होने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+