पाकिस्तान में छिपा है दाऊद इब्राहिम, भारत वापस लाकर रहेंगे: राजनाथ सिंह
नयी दिल्ली। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि 1993 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम पाकिस्तान में ही छिपा हैं। लोकसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि भारत के पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है।

राजनाथ सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि भारत पाकिस्तान को लगातार इस बात के लिए आगाज किया है कि दाऊद पाकिस्तान में ही है। भारत ने दाऊद के पते और पासपोर्ट के बारे में भी पाकिस्तान को जानकारी दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी है और हम हर कीमत पर दाऊद को भारत लाकर रहेंगे।
भारतीय बैंकों में दाऊद इब्राहिम ने कैसे जमा किए 5900 करोड़ रुपये
एक ओर जहां राजनाथ सिंह ने दाऊद को वापस लाने का भरोसा दिया तो वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग होती रही। कांग्रेस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह कैग रिपोर्ट और पूर्ति ग्रुप के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग करेगी ओर गडकरी का इस्तीफा मांगेगी।












Click it and Unblock the Notifications