'धक-धक' गर्ल माधुरी के लिए धड़कता था दाऊद इब्राहिम का दिल? मंदाकिनी को कर दिया था तबाह?

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में खबर है कि उसे कराची में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर दे दिया है और वो अस्पताल में भर्ती है, वो इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर इस खबर ने जोर पकड़ा हुआ है। आपको बता दें कि कई अपराधिक मामलों में लिप्त दाऊद 1993 में हुए मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है।

 Dawood Ibrahim

जरायम की दुनिया का बादशाह दाऊद इब्राहिम के बारे में कहा जाता है कि वो शुरू से ही क्रिकेट और फिल्मों का शौकीन रहा है। ऐसा कहा जाता है कि वो बहुत सारे मैचों और फिल्मों के लिए सट्टे बाजारी करता था और कई फिल्मी हसीनाओं पर भी उसका दिल भी आया था। उसके और 'राम तेरी गंगा मैली' फेम अभिनेत्री मंदाकिनी के रिश्ते पर तो कई बार बातें होती हैं लेकिन आप में से बहुत कम लोगों जानते होंगे कि नंबे के दशक में दाऊद का दिल बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित पर भी आया था।

'माधुरी ले लो, दाऊद दे दो'

फिल्म 'खलनायक' के हिट होने के बाद तो पाकिस्तान मीडिया में ये जुमला फेमस हो गया था 'माधुरी ले लो, दाऊद दे दो', तो वहीं उस वक्त एक खबर ने भी जोर पकड़ लिया था कि दाऊद ने माधुरी को दुबई आने का ऑफर भी दिया था। हालांकि बाद में ये खबर कोरी अफवाएं ही साबित हुई लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दाऊद हिंदी फिल्मों का दीवाना था।

मंदाकिनी की एक फोटो दाऊद के साथ वायरल हुई थी

तो वहीं राजकपूर की खोज मंदाकिनी का तो करियर ही दाऊद की वजह से ही चौपट हो गया। फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के जरिए रातों-रात स्टार बनीं मंदाकिनी की एक फोटो दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हुई थी। कहा तो ये भी जाता है कि वो मंदाकिनी को अपनी प्रेमिका बनाकर पाकिस्तान भी ले गया था लेकिन मंदाकिनी ने कभी भी उसके साथ अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा।

मंदाकिनी को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया

हालांकि दाऊद से लिंकअप की खबर सामने आने के बाद मंदाकिनी को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया था और अचानक से वो फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं, हालांकि कुछ वक्त मंदाकिनी ने बेटे राबिल ठाकुर के म्यूजिक एलबम से वापसी की थी और तब भी उनसे दाऊद इब्राहिम के बारे में प्रश्न हुए थे तो उन्होंने गु्स्साते हुए कहा था कि 'जो होना था वो हो गया अब अतीत को कुरेदने से क्या फायदा है, पहले ही इस बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है। '

क्या 'दाऊद' बीमार है?

पाकिस्तान के जियो चैनल की ओर से कहा जा रहा है कि 'दाऊद अस्पताल में भर्ती जरूर है लेकिन वो बीमार है या फिर जहर दिया गया है इसके बारे में पुष्टि नहीं है।' फिलहाल इस वक्त पाकिस्तान में इंटरनेट डाउन है जिसकी वजह दाऊद इब्राहिम को ही बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+