मोदी से डर गया डॉन दाऊद इब्राहिम, अगस्त से नहीं निकला है पाकिस्तान से बाहर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जिंदगी की बाजी लगाकर मौत से जुआ खेलने का दम भरने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अब डर के मारे छिप गया हैं। जी हां दाऊद इब्राहिम पर पाकिस्तान ने तमाम तरह की बंदिशें लगा दी हैं। दाऊद की गतिविधियां कराची तक ही सिमट कर रह गई हैं।

साफ शब्दों में कहें तो डॉन पाकिस्तान के अंदर नजरबंद हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस तरह का दबाव बना दिया है कि बीते अगस्त माह से दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान से बाहर नहीं गया है। वर्ना वो अकसर फर्जी पासपोर्ट के सहारे सेंट्रल एशियाई देशों और यूरोप में सफर करता था।
वहीं सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी और अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा के बढ़ती नजदीकी के चलते ऐसा हुआ है। आपको बता दें कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और अमेरिका एक हो गये हैं। पीएम मोदी और बराक ओबामा की तीन मुलाकातें हुई हैं और हर बार आतंकवाद का मुद्दा प्रमुख रहा है। इस बात की दहशत दाऊद के अंदर किस तरह है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसकी सुरक्षा का घेरा 3 स्टेप से बढ़ाकर 4 स्टेप कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद से दाऊद डर गया है। पाकिस्तान ने दाऊद के उपर पाबंदियां लगा दी है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि उससे जुड़ी इन्फॉर्मेशन भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों तक न पहुंच पाए। उस पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
किस तरह की हैं पाबंदियां और क्या-क्या करना पड़ रहा है दाऊद को
- दाऊद को अब अपने दिन भर की बातचीत का डिटेल्स ISI को बतानी पड़ रही है।
- इसके तहत 2 मिनट से ज्यादा की कॉलिंग के लिए भी दाऊद को परमिशन लेना जरूरी हो गया है।
- पाकिस्तान सरकार ने ऐसा इंतजाम किया है कि दाऊद को रात में सोने से पहले सैटेलाइट फोन समेत अपनी सारी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस ड्यूटी पर मौजूद ISI के अफसरों के पास जमा करानी पड़ रही है।
- दाऊद के घर के सिग्नल्स वीक किए गए हैं।
- दाऊद जिस घर में रहता है, वहां लगे सैटेलाइट डिश के सिग्नल्स भी वीक कर दिए गए हैं। रात के वक्त ये सिग्नल्स ऑफ कर दिए जाते हैं। बेडरूम में लगे सारे इलेक्ट्रानिक डिवाइसेस भी ISI ने अपनी निगरानी में ले लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications