दाऊद की मौत की खबर पर बोला छोटा शकील, 'भाई एकदम फिट है'

शुक्रवार को खबर आई थी कि दाऊद इब्राहिम की हालत ठीक नहीं है। उसे हार्ट अटैक आया है। दाऊद को पाकिस्तान के कराची में कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली। देश के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर को उसके साथी छोटा शकील ने गलत और अफवाह बताया है। छोटा शकील ने बताया कि भाई (दाऊद) एकदम ठीक हैं और उनकी मौत की खबर झूठी है। पाकिस्तान के कराची से छोटा शकील ने एक अंग्रेजी अखबार को फोन पर बताया, 'क्या आपको मेरी आवाज से ऐसा लगता है कि ऐसा कुछ हुआ है। यह सब अफवाह है। भाई एकदम ठीक हैं।'

Dawood Ibrahim दाऊद की मौत पर बोला छोटा शकील, 'भाई एकदम फिट है'

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को खबर आई थी कि दाऊद इब्राहिम की हालत ठीक नहीं है। उसे हार्ट अटैक आया है। खबर थी कि दाऊद को पाकिस्तान के कराची में कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और ब्रेन सर्जरी के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बीच यह खबर भी उड़ी कि दाऊद की मौत हो चुकी है, लेकिन उसके सहयोगी छोटा शकील ने इन खबरों को गलत बताया है।

दाऊद इब्राहिम को आखिरी बार 19 अप्रैल को देखा गया था। गौरतलब है कि साल 1955 में जन्मे दाऊद इब्राहिम के पिता पुलिस कांस्टेबल थे। इसके बाद अपराध की दुनिया में कदम रखते हुए दाऊद डी कंपनी के नेटवर्क का आका बन गया। 1993 में मुंबई ब्लास्ट्स के बाद वो पाकिस्तान चला गया। दाऊद की डी कंपनी कई बार फिल्मी हस्तियों को वसूली के लिए धमकी देने को लेकर सुर्खियों में आ चुकी है। ये भी पढ़ें- तो दाऊद इब्राहिम को खत्‍म करने के लिए भारत और यूएई प्‍लान कर रहे हैं सीक्रेट सर्जिकल स्‍ट्राइक!

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+