दाऊद के वकील का सनसनीखेज दावा, भारत आना चाहता है अंडर वर्ल्ड डॉन लेकिन...

दाऊद के वकील श्याम केसवानी ने दावा किया है कि दाऊद इब्राहिम इंडिया आ सकता है अगर सरकार उसकी पुरानी शर्त को मान ले।

नई दिल्ली। एक सनसनीखेज खबर अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में आ रही है। इंडिया टूडे की वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक दाऊद के वकील श्याम केसवानी ने दावा किया है कि दाऊद इब्राहिम इंडिया आ सकता है अगर उसकी पुरानी शर्त को सरकार मान ले।

क्या थी दाऊद की शर्त

वकील के मुताबिक दाऊद ने खुद को ऑर्थर रोड जेल में रखने से मना किया था और इस बारे में आज से पांच साल पहले मनमोहन सरकार से बात भी की गई थी,यही नहीं दाऊद के लोग इस सिलसिले में देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी से भी लंदन में मिले थे लेकिन तब सरकार ने उसकी एक नहीं सुनी थी।

मनमोहन सरकार ने नहीं मानी थी उसकी शर्त

लेकिन अब सरकार बदल चुकी है और अगर दाऊद की बातों पर सरकार गौर फरमाएं तो वो इंडिया आ सकता है। अगर मौजूदा सरकार दाऊद की सुरक्षा की गारंटी लेती है तो वो निश्चित तौर पर भारत आएगा लेकिन इस विषय पर उससे बात करनी होगी।

सरकार पर मढ़े आरोप

दाऊद के वकील ने कहा कि लगता है कि सरकार चाहती ही नहीं है कि दाऊद इंडिया वापस आए तभी तो वो उसकी इतनी छोटी सी शर्त को मानती नहीं है जबकि अबू सलेम और छोटा राजन के मामले में उसने उन लोगों की बातें सुनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+