Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दाऊद- मुंबई के मुसाफिरखाना से कराची तक, वाया दुबई

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। सरकार ने पाकिस्तान को साक्ष्यों के साथ बता दिया कि 1993 के मुंबई बम धमाकों का गुनहगार दाऊद इब्राहिम कराची में मजे से रहता है। एक दौर में दाऊद मुंबई के मुसाफिरखाना नाम के इलाके में सपरिवार रहता था।

उसका भाई इकबाल कासकर (ऊपर फोटो में) और उसकी बहन हसीना पारकर के परिवार वाले अब भी वहां पर ही रहते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि इन्हें भी दाऊद का ठिकाना तो मालूम ही होगा। ये कोई नहीं मानेगा कि उन्हें बड़े भाई के बारे में जानकारी ना हो।

पूछा होता सख्ती से

इनसे भी सख्ती से पूछा गया होता तो आसानी से पता चल जाता कि दाऊद अब कहां है ? वह कहां रहता है? वह क्या करता है? अफसोस कि सरकार अब तो दाऊद के ठिकाने के बारे में बात रही है, पर कुछ समय पहले उसने संसद में कहा था कि उसे उसके ठिकाने को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री हरिभाई चौधरी ने इस तरह की बात करके संसद को स्तब्ध कर दिया था।

पढ़ें- दाऊद इब्राहिम की लाइफ हिस्ट्री

इकबाल मुसाफिरखाना नाम के इलाके में सपरिवार रहता है। उसके घर के पास ही उसकी बहन का परिवार भी रहता है। साउथ मुंबई के मुसाफिरखाना नाम के इलाके में दाउद के तमाम परिवार वाले और दोस्त रहते हैं।

इसके साथ ही ये भी संभव नहीं है कि दाऊद की मेरठ वाली माशूका मंदाकिनी को उसके बारे में जानकारी ना हो। कहते हैं, मंदाकिनी से दाऊद ने निकाह किया था। उसने राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली में बतौर नायिका के काम किया था। ये 1985 की बातें है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+