दाऊद पाकिस्‍तान में रहता नहीं पर अकसर आता जाता रहता है, डॉन मीडिया ग्रुप के सीईओ का दावा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पाकिस्‍तान हमेशा यह दावा करता रहता है कि अंडरवर्ल्‍ड डॉन और मोस्‍टवांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम उसके यहां नहीं है लेकिन पाकिस्‍तान के ही एक टॉप मीडिया ग्रुप के सीईओ ने यह दावा किया है कि वो अकसर यहां आता रहता है। उन्‍होंने कहा है कि दाऊद पाकिस्‍तान में रहता नहीं है लेकिन वो अकसर आता जाता रहता है। डॉन मीडिया ग्रुप के सीईओ हामिद हारून ने कहा, "जहां तक मेरी जानकारी है, दाऊद इब्राहिम पाकिस्‍तान का नागरिक नहीं है। मुझे बताया गया है कि वह नियमित तौर पर पाकिस्‍तान आता जाता रहता है। 60वें बर्थडे पर दाऊद ले सकता है 'डॉनगिरी' से रिटायरमेंट, कर सकता है उत्‍तराधिकारी का ऐलान

Fugitive gangster Dawood Ibrahim
हामिद हारून ने कहा है कि मुझे यही बताया गया है कि दाऊद दुबई और साउथ अफ्रीका में अधिकतर वक्‍त गुजारता है। उन्होंने कहा कि दाउद हत्यारा है। सरकार को सभी हत्यारों के खिलाफ कदम उठाने चाहिए। हारून ने कहा कि मैं दाउद को कतई नापसंद करता हूं। मैंने उसे कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान की सरकारें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करतीं तो लोगों और एनजीओ समेत संगठनों को पहल करनी चाहिए।

हारून ने ‘इंडिया एंड पाकिस्‍तान: हाऊ टू मेक द रीसेंट ब्रेकथ्रू इन बाइलेटरल टॉक्‍स इरिवर्सबल' विषय पर हो रही एक बहस के दौरान ये सारी बातें कही। उल्‍लेखनीय है कि 26 दिसंबर को दाऊद इब्राहिम का 60वां जन्‍मदिन है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपने जन्‍मदिन पर वह अपने उत्‍तराधिकारी का ऐलान कर सकता है। इतना ही नहीं दावा यह भी किया गया है कि दाऊद अपना जन्‍मदिन कराची में ही मनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+