60वें बर्थडे पर दाऊद ले सकता है 'डॉनगिरी' से रिटायरमेंट, कर सकता है उत्‍तराधिकारी का ऐलान

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अंडरवर्ल्‍ड का सबसे खूंखार नाम, डी कंपनी का मालिक और भारत का मोस्‍ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम 26 दिसंबर को अपना जन्‍मदिन मनाने वाला है। इस दिन वो 60 साल का हो जाएगा। वो अपना जन्‍मदिन कहां मना रहा है, उसके जन्‍मदिन में कौन-कौन शामिल होंगे इन सबसे अलग एक ऐसी बात सामने आयी है जिस जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। जी हां अपने जन्‍मदिन वाले दिन दाऊद इब्राहिम अपने नए उत्‍तराधिकारी के नाम का ऐलान कर सकता है।

Dawood Ibrahim
अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर में प्रकाशित एक खबर की मानें तो पाकिस्‍तान की सिक्योरिटी एजेंसियों के संरक्षण में रह रहा दाऊद अपने काले कारोबार के लिए उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकता है। उत्‍तराधिकारी के लिस्‍ट में सबसे पहला नाम उसके भाई अनीस इब्राहिम का है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड छोटा शकील डी कंपनी के सीईओ की भूमिका में ही रहेगा। आपको बता दें कि इस मामले में डी कंपनी की तरफ से कोई आधाकारिक बयान नहीं आया है। वहीं डी कंपनी के करीबियों को भी जानकारी नहीं है कि दाऊद ऐसा कुछ ऐलान करने वाला हैं।

दाऊद भी टैलेंट की जगह परिवारवाद को देगा महत्‍व

डी कंपनी भी राजनीतिक की तरफ टैलेंट और वफादारी से ज्‍यादा परिवारवाद को महत्‍व दे रहा है। इसी कारण दाऊद के सबसे करीबी कहे जाने वाले छोटा शकील को अनीस से आगे जाना असंभव है। उल्‍लेखनीय है कि 1994 में छोटा राजन जब डी कंपनी से अलग हुआ था उसके बाद से छोटा शकील दाऊद का करीबी है।

अरबों डॉलर का है डी कंपनी का कारोबार

रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद का कारोबार 10 बिलियन डॉलर (10 अरब डॉलर) है। जिसमें ड्रग्स, बैटिंग, हवाला और ऑर्म्स सप्लाई का कारोबार है। दाऊद की बढ़ती उम्र और गिरती सेहत उसे इतना बड़ा कारोबार संभालने की इज्जत नहीं दे रही। हालांकि ऐसा नहीं है दाऊद उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद एक्टिव नहीं रहेगा। वह डी कंपनी में कुछ साल काम करता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+