दाऊद इब्राहिम के मददगारों पर NIA का शिकंजा, देश में कई स्थानों पर छापे, 2 गिरफ्तार
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, जिसने भारत में कई जगह आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिलाया, उसके खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की छापेमारी चल रही है। कल देर रात मुंबई के वेस्टर्न सबअर्बन इलाके में छापेमारी की गई, जहां से 2 ऐसे लोग पकड़े गए जो दाऊद के लिए फाइनेंस जमा करने का काम करते थे। उन दोनों को अब कस्टडी के लिए स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Recommended Video

जांच अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए की टीम ने देश के कई राज्यों में छापेमारी की है। साथ ही, कई जगह केस भी दर्ज किए हैं। एनआईए ने डी कंपनी मामले में दाऊद इब्राहिम कासकर और उसके सहयोगियों से ताल्लुक रखने वाले दो संदिग्ध लोगों को दबोचा है। उनकी पहचान आरिफ अबुबकर शेख (59 साल) और शकील शेख उर्फ छोटा शकील (51 साल) के रूप में हुई है। इन दोनों को आज एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया जाएगा। बता दें कि, "डी कंपनी" दाऊद इब्राहिम की ही कंपनी है। जिसके जरिए भारत में आपराधिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
यहां भी हुई थी छापेमारी
एनआईए के दस्ते लगातार छापेमारी कर रहे हैं। इसी महीने की शुरूआत में 20 जगहों पर छापे मारे गए हैं। मुंबई के माहिम इलाके में कय्यूम नाम के एक शख्स को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दबोचा था। वहीं, माहिम दरगाह और हाजी अली दरगाह के प्रबंध न्यासी सुहैल खंडवानी को भी पकड़ा। इसके अलावा समीर अंगोरा को बांद्रा में डिलाइट अपार्टमेंट से पकड़ा।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी












Click it and Unblock the Notifications