दाऊद की हालत ठीक नहीं, कराची के अस्पताल में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट्स का आरोपी दाऊद इब्राहिम अब आखिरी सांसे गिन रहा है।
नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वांटेड आंतकी दाऊद इब्राहिम की हालत अब ठीक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दाऊद को पाकिस्तान स्थित कराची के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसे दिल का दौरा पड़ा है।

बताया जा रहा है कि दाऊद की ब्रेन सर्जरी के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि 22 अप्रैल को दाऊद के ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था।
आखिरी बार उसे 19 अप्रैल को देखा गया था। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि दाऊद की मौत हो चुकी है। फिलहाल ये सारी खबरें सूत्रों के हवाले से ही आ रही हैं।
गौरतलब है कि साल 1955 में जन्मे दाऊद इब्राहिम के पिता पुलिस कांस्टेबल थे। इसके बाद अपराध की दुनिया में कदम रखते हुए दाऊद डी कंपनी के नेटवर्क का आका बन गया। 1993 में मुंबई ब्लास्ट्स के बाद वो पाकिस्तान चला गया। तब से वो वहीं है।












Click it and Unblock the Notifications