सनसनीखेज खुलासा: दाऊद के कहने पर जुटी थी याकूब मेमन के जनाजे में इतनी भीड़

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के एक इशारे पर बड़े-बड़े बिजनेसमैन करोड़ों रुपयों का इंतजाम कर देते हैं। उसके एक इशारे पर फिल्म रिलीज रुक जाती है। मगर क्या आपने कभी ये सुना है कि दाऊद के इशारे पर किसी के जनाजे में जाने के लिए हजारों लोग तैयार हो जाएं। नहीं ना! तो आईए हम आपको बताते हैं कि 1993 के मुंबई धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी के बाद उसके जनाजे में जो भीड़ उमड़ी थी वो दाऊद इब्राहिम के इशारे पर जुटी थी।

Underworld don Dawood Ibrahim
यह दावा मुंबई पुलिस ने किया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि दाऊद ने खुद मुंबई के अपने वफादारों को फोन कर भारी तादाद में याकूब के जनाजे में शामिल होने का निर्देश दिया था।

एक आला अधिकारी ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि 'हमारे पास जानकारी है कि दाऊद और उसके सबसे खास गुर्गे छोटा शकील ने शहर में मौजूद अपने वफादारों को फोन किया और उन्हें याकूब के जनाजे में शामिल होने को आदेश दिया, जिससे एकजुटता दिखाई दे'।

इसी कारण याकूब के जनाजे पर इतनी भीड़ देखी गई। रिपोर्ट की मानें तो याकूब मेमन के जनाजे में करीब 10 हजार लोग मौजूद थे और इतनी ही भीड़ मरिन लाइंस स्थित कब्रगाह में याकूब को दफनाने के दौरान भी मौजूद थी।

वहीं कम्यूनिटी लीडर्स का कहना है कि याकूब के लिए जुटी भीड़ में बहुत सारे लोगों को यही नहीं पता था कि वह कौन है। इसके अलावा, बहुत सारे मुसलमान एक दूसरे मुसलमान भाई के जनाजे में मौजूदगी दर्ज कराने के मकसद से वहां मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+