आडवाणी-प्रणव की बेटियों के बीच होगी जंग

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। प्रतिभा आडवाणी पुत्री हैं भाजपा के शिखर नेता लाल कृष्ण आडवाणी की। वह आमतौर पर आडवाणी जी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करती हुई नजर आती हैं। वे टीवी की दुनिया से भी जुड़ी हैं। कई टीवी कार्यक्रमों की एंकर रही हैं।

Daughters of Advani and Pranab Mukherjee to fight against each other

अब दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले चर्चाएं चल रही हैं कि प्रतिभा राजनीति की दुनिया में प्रवेश कर सकती हैं। भाजपा उन्हें ग्रेटर कैलाश सीट से टिकट दे सकती है। राजधानी के एक अंग्रेजी अखबार ने प्रतिभा के चुनाव लड़ने संबधी खबर भी छापी है। हालांकि दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चा थी।

कैलाश से शर्मिष्ठा भी

महत्वपूर्ण यह है कि ग्रेटर कैलाश सीट से ही राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा के भी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। शर्मिष्ठा कांग्रेस में हैं।

अगर प्रतिभा और शर्मिष्ठा को उनके दल ग्रेटर कैलाश सीट से टिकट देते हैं तो इसका मतलब यह होगा कि सारे देश की नजरें इस सीट पर रहेंगी। प्रतिभा ने हालांकि अपने भाजपा से चुनाव लड़ने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है, पर जानकारों का कहना है कि वह चुनाव लड़ सकती हैं।

राजनीति के लिए तैयार

उधर, शर्मिष्ठा अब तैयार हो रही राजनीति के मैदान में जौहर दिखाने के लिए। इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लडेंगी।शर्मिष्ठा कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में ग्रेटर कैलाश सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी हैं।

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख अरविंदर सिंह लवली की इस बारे में शर्मिष्ठा से बात हो गई है। उन्होंने ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति जता दी है। वह कांग्रेस की एक्टिविस्ट हैं। कांग्रेस के कई धरनों-प्रदर्शनों में भाग भी लेती हैं।

एक बात और शर्मिष्ठा बीते कई सालों से मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले खजुराहो नृत्य समारोह में भाग ले रही हैं। वह ग्रेटर कैलाश इलाके में ही रहती हैं। यह राजधानी के सबसे एलिट इलाकों में शुमार होता है। यहां से उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी सौरभ भारद्वाज को उतारेगी है। सौरभ दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं।

प्रतिभा बहुत उम्दा वक्ता

प्रतिभा के बारे में बता दें कि वह अपने पिता आडवामी जी के साथ ही रहती हैं। जानकारों का कहना है कि प्रतिभा बहुत प्रखर वक्ता हैं। उनमें आगे जाने की अपार संभावनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+