चुनावी जीत का जश्न मना रही थीं मां, खुशी में शामिल होने आ रही दो बेटियों की हादसे में मौत

बीड। महाराष्ट्र के बीड में ग्रामपंचायत का चुनाव जीतनेवाली एक मां की जीत की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी। इस जीत का जश्न पल भर में मातम में बदल गया। अपनी मां की जीत में शामिल होने के लिए गांव वापस आ रही दोनों बेटियों की सड़क हादसे में मौत होने से जश्न में खलल पड़ गई। पूरे परिवार में मातम छा गया।

Two daughters died in accident while coming to celebrate mother's win in election in Maharashtra.

बीड के सौंदना ग्राम पंचायत चुनाव में वंदना सुंदर सदस्य के तौर चुनी गईं लेकिन यह जीत की खुशी कुछ ही पल भर ही टिकी। स्कूटी से दोनों बेटियां अपने घर लौट रही थी। एक ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। केज तहसील के बनसारोला से सौंदना गांव जाते समय यह घटना घटी।

ग्रामपंचायत के चुनाव में खुद की मां की जीत की खुशी में शामिल होने के लिए दोनों बेटियां घर वापस आ रही थी। 18 वर्षीय सोनाली सुंदर साखरे और 20 वर्षीय दीपाली सुंदर साखरे दोनों बहनें घर वापस लौंट रही थी। बनसारोला से सौंदना गांव का रास्ता काफी खराब है। सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोर से टक्कर मार दी। इस घटना में वहीं पर दोनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दीपाली पुणे में नर्सिंग का काम करती थी और सोनाली बनसारोला स्थित महाविद्यालय में पढ़ाई करती थी। घर की दोनों बेटियों की सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+