पिता के विदेश से जाने से परेशान बेटी ने खुद पर कराया 'फर्जी' जानलेवा हमला

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हीरा व्यापारी की एक 16 साल की बेटी ने खुद के उपर अज्ञात द्वारा हमले और सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी की ऐसी कहानी गढ़ी कि, जिसने भी सुनी दंग रह गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, लड़की अपने परिजनों द्वारा नजरअंदाज की जा रही थी। जिसके बाद उसने इस कहानी को गढ़ा। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। ताकि पूरी सच्चाई का पता लगाया जा सके। यह मामला कॉलेज की छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद प्रारंभिक जांच में सामने आया। उसने 21 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।

लड़की ने पैन से हमलावर पर किया जानलेवा हमला

लड़की ने पैन से हमलावर पर किया जानलेवा हमला

किशोरी ने पुलिस को बताया कि, अचानक एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसने उसका गला घोंटने की कोशिश की। वह उसे नहीं जानती थी। उसने जेब में रखे पेन से उस पर हमला भी किया और उसके सिर कांच से भी बार किया। जिसके बाद वह आदमी भाग गया। पुलिस में आईपीसी की धारा 452 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और हाउसिंग सोसायटी के वॉचमैन से पूछताछ की। वॉचमैन ने बताया कि उसने गेट के अंदर किसी को भी घुसते नहीं देखा। पुलिस को संदेह हुआ कि अपराधी ने बिल्डिंग के किसी अन्य हिस्से से प्रवेश कर हमला किया है।

 जब भी पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुलाती तो उसे इस्टांग्राम से पर धमकी भरा मैसेज आता

जब भी पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुलाती तो उसे इस्टांग्राम से पर धमकी भरा मैसेज आता

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, लड़की से बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसका एक आदमी पीछा कर रहा है और उसे इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश भेज रहा है। लड़की ने बताया कि जब वह पुलिस स्टेशन जा रही थी तो उसने मुझसे कहा कि उसे न ही कोई ट्रेस कर सकता है और न ही पकड़ सकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे यह बातें सुनकर लड़की पर संदेह हुआ। पुलिस को बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कुछ नहीं मिला और उसके इंस्टाग्राम पर मिलने वाले संदेशों को लेकर भी संदेह हुआ। दरअसल जब भी पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुलाती तो उसे इस्टांग्राम से पर धमकी भरा मैसेज आता। जिससे पुलिस का संदेह और बढ़ गया।

माता-पिता अकेला छोड़कर चले गए थाईलैंड

माता-पिता अकेला छोड़कर चले गए थाईलैंड

इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को दूसरे एंगल से जांचना शुरू किया। तो लड़की के झूठ का सच बाहर आ गया। दरअसल लड़की के पिता हीरा व्यापारी हैं। उनका थाईलैंड में बिजनेस है। वह लड़की को अकेला मुंबई छोड़ गए। इसके बाद लड़की अपने आप को उपेक्षित महसूस करने लगी। जिसके बाद उसने अपने उपर हमले की झूठी कहानी गढ़ी। दरअसल वह अपने माता-पिता से साथ सहनभूति पाकर उनके पास जाना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+