गाजियाबाद: बहू ने हैक किया सास का फोन और कर डाली ये बड़ी मांग

बहू ने सास का मोबाइल हैक कर रिकॉर्ड कीं बातें, और उसके बाद कर डाली ये बड़ी मांग

नई दिल्ली। घरों में सास-बहू के झगड़े होना आम बात है लेकिन कई बार ये विवाद इतना बढ़ जाता है कि परिवार के बाकी लोगों के लिए झगड़ा संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सास-बहू से जुड़ा एक ऐसा ही बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपनी सास का फोन हैक कर एक बड़ी मांग कर डाली है। इस मामले के सामने आने के बाद महिला का पति भी सकते में है और उसने पुलिस में शिकायत करते हुए पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पति ने अपनी पत्नी पर गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया है।

मोबाइल में चुपके से फीड की 'स्पीक रिकॉर्डर चिप'

मोबाइल में चुपके से फीड की 'स्पीक रिकॉर्डर चिप'

मामला गाजियाबाद के कविनगर इलाके का है। यहां आयकर विभाग के एक अधिकारी ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी मां यानी अपनी सास का फोन हैक कर बातें रिकॉर्ड की। शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसकी मां के मोबाइल में चुपके से 'स्पीक रिकॉर्डर चिप' फीड कर दी और इसके बाद उस मोबाइल पर आने वाली बातें सुनकर उन्हें रिकॉर्ड किया। शख्स का कहना है इन रिकॉर्ड बातों के जरिए अब उसकी पत्नी तलाक लेने के लिए उसके ऊपर दबाव बना रही है। शख्स ने पत्नी के ऊपर गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

पुलिस न शुरू की मामले की जांच

पुलिस न शुरू की मामले की जांच

जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी दो साल पहले 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी उसकी मां के साथ भी झगड़ा करती है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। आपको बता दें कि पिछले साल भी गाजियाबाद में एक ऐसा ही मामले सामना आया था। दरअसल, एक पति और पत्नी के बीच विवाद होने पर 10 साल का बेटा फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपनी मां की फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो गया और जासूसी करने लगा। मां की फ्रेंड लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, मां कब-कब ऑनलाइन रहती है, किस-किससे चैटिंग करती है, बेटे ने जासूसी कर ये सारी रिपोर्ट अपने पिता की दी।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा ही मामला

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा ही मामला

मामला गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके का था, जहां पति और पत्नी के बीत लंबे समय से विवाद था। इस विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाने में दोनों की काउंसलिंग भी हुई। दरसल इस मामले में जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। गवाही के दौरान दंपत्ति के बेटे ने बताया कि उसकी मां, उसके पिता और दादी को परेशान करती है। महिला थाने में मौजूद काउंसलर्स ने बताया कि दंपत्ति के बेटे ने अपनी दादी के एंड्रॉयड फोन पर फेसबुक पर फर्जी नाम ने आईडी बनाई और अपनी मां की फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो गया। उसकी मां की फ्रेंड लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, मां कब-कब ऑनलाइन रहती है, किस-किससे चैटिंग करती है, ये सारी रिपोर्ट बेटे ने अपने पिता को बता दी। आपको बता दें कि पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाने में एक काउंसलिंग सेंटर होता है, जहां आपसी समझौते के तहत सुलह कराने का प्रयास किया जाता है। काउंसलर्स की कोशिश रहती है कि पति-पत्नी का मामला कोर्ट में पहुंचने से पहले आपसी समझौते से सुलझ जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+