'वाह बेटी हो तो ऐसी', मां महंगाई से परेशान, लड़की दुबई से लाई 10 किलो टमाटर
मौसम की मार और कम पैदावार की वजह से देश में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। कुछ जगहों पर तो टमाटर 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा। इस बीच एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक बेटी अपनी मां के लिए दुबई से टमाटर लेकर आई है।
'रेव्स' नाम के एक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। ट्वीट करने वाले ने बताया कि उनकी बहन दुबई से भारत 10 किलो टमाटर लेकर आई है। उसको उन्होंने मां को गिफ्ट किया। हालांकि बहुत से लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बोल रहे।

ट्विटर यूजर के मुताबिक उनकी बहन दुबई में रहती हैं। वो गर्मियों की छुट्टी में भारत आने वाली थीं, ऐसे में उन्होंने मां को फोन किया और पूछा कि उनके लिए क्या लाएं। इस पर मां ने कहा कि बेटा टमाटर ले आना, यहां पर बहुत महंगे हैं।
बेटी ने भी मां की बात मानी और 10 किलो टमाटर खरीद लिए। इसके बाद उन्होंने शीशे के जार में उन टमाटर को रखा और सूटकेस में पैक कर लिया। फिर वो उन्हें लेकर इंडिया आई।
ट्विटर यूजर के मुताबिक उनके परिवार वालों को टमाटर बहुत पसंद है। वो हर चीज में उसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 10 किलो टमाटर की चटनी, अचार जैसा कुछ बनेगा।
ट्विटर यूजर्स इस घटना पर जमकर मजे ले रहे। एक शख्स ने लिखा कि कस्टम वाले आपकी बहन को पकड़ लेंगे और उसको कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ेगी। एक अन्य ने लिखा कि आपको चटनी बनाने की जरूरत नहीं, यहां आते-आते टमाटर की चटनी बन गई होगी। बहुत से लोगों ने लड़की की तारीफ की और कहा कि बेटी हो तो ऐसी, जिसने मां की परेशानी को समझा।
पुणे का किसान बना करोड़पति
टमाटर को लेकर रोजाना दिलचस्प खबरें आ रहीं। हाल ही में एक किसान ने टमाटर बेचकर ही 3 करोड़ से ज्यादा कमाए। किसान के मुताबिक इस साल उसकी फसल काफी अच्छी हुई थी और टमाटर के दाम भी काफी ज्यादा हो गए। ऐसे में उसका जमकर मुनाफा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications