डसॉल्ट इंवेस्टमेंट और राफेल डील में कोई संबंध नहीं, कांग्रेस गुमराह कर रही है: रिलायंस
नई दिल्ली। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों को 'झूठ' करार दिया। राहुल गांधी के आरोपों पर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एयरपोर्ट डेवलपर्स लिमिटेड (RADL)ने सफाई दी है। कंपनी की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि RADL ने साल 2009 में एयरपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार के अधीन आयोजित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।

राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास है
रिलायंस ने कहा, कांग्रेस का यह आरोप कि अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये के ठेके मिले, राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। आगामी चुनावों के मद्देनजर रिलायंस समूह और अंबानी को लगातार राजनीतिक लड़ाई में घसीटा जा रहा है। कांग्रेस ने आज एक बार फिर सफेद झूठ का सहारा लिया है और रिलायंस समूह तथा इसके अध्यक्ष अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर अपमानजनक और झूठ भरा अवांछित अभियान चलाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। रिलायंस ने कहा, कांग्रेस का यह आरोप कि अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये के ठेके मिले, राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। आगामी चुनावों के मद्देनजर रिलायंस समूह और अंबानी को लगातार राजनीतिक लड़ाई में घसीटा जा रहा है। कांग्रेस ने आज एक बार फिर सफेद झूठ का सहारा लिया है और रिलायंस समूह तथा इसके अध्यक्ष अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर अपमानजनक और झूठ भरा अवांछित अभियान चलाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

डसॉल्ट निवेश और राफेल डील के बीच में कोई संबंध नहीं है
रिलायंस का दावा है कि, अलग-अलग स्थानों पर RADL के पास करीब 1500 एकड़ जमीन है। वहीं दास्सो का RADL में 309 करोड़ रुपये कीमत का 34.8% इक्विटी स्टेक है। कंपनी के मुताबिक निवेश की यह प्रक्रिया सितंबर 2017 में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के तहत अपनाई गई थी। अनिल अंबानी ने कहा कि, डसॉल्ट निवेश और राफेल डील के बीच में कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है।

सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वह सौदे की जांच करना चाहते थे
राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने रिलायंस डिफेंस को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 284 करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने दावा किया कि विमान सौदे में जांच की स्थिति में कार्रवाई के डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रातों की नींद उड़ गई है। गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वह सौदे की जांच करना चाहते थे।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications