दार्जिलिंग में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के काफिले पर हमला, 2 कार्यकर्ता घायल
दिलीप को वहां से तेजी से भागना पड़ा। बाद में वह बचाव के लिए दार्जिलिंग के पुलिस स्टेशन पर पहुंचे।
नई दिल्ली। दार्जिलिंग में पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ है। दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा गया है। पीटने का आरोप विनय तमांग के गुट वाले गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के लोगों ने जमकर पीटा पर लगा है। दिलीप घोष ने बताया कि प्लानिंग करके बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटा गया।

दिलीप घोष बुधवार से दार्जिलिंग हिल्स एरिया के दौरे पर थे। उनका वहां लगातार विरोध हो रहा था। दिलीप घोष के काफिले के साथ दार्जिलिंग में पहले धक्का मुक्की हुई। सिर पर उनकी टोपी उतार ली गई। बाद में भाजपा नेता के काफिले के लोगों के साथ मारपीट हुई। काफिले के दो भाजपा नेताओं को विनय तमांग के गुट वाले गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के लोगों ने जमकर पीटा।
दिलीप को वहां से तेजी से भागना पड़ा। बाद में वह बचाव के लिए दार्जिलिंग के पुलिस स्टेशन पर पहुंचे। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के लोगों ने भाजपा नेता पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, जब यहां तीन महीने तक आंदोलन चल रहा था, तब न तो भाजपा का कोई नेता यहां नजर आया और न ही यहां के भाजपा सांसद लोगों के बीच आए अब वो यहां क्यों आ रहे हैं।

आपको बता दें कि दार्जिलिंग में दिलीप घोष ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख विमल गुरुंग के प्रति समर्थन जाहिर किया था जबकि विनय तमांग की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने गुरुंग को धोखा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications