'नींद नहीं आ रही, मेरी रूह कांप गई, सांसदी छोड़ दूंगा, अगर...', BSP सांसद दानिश अली ने की ये मांग
BSP MP Danish Ali On BJP MP Ramesh Bidhuri: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता और लोकसभा सांसद दानिश अली ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपनी लोकसभा सदस्यता (सांसदी ) छोड़ने पर विचार करेंगे। दानिश अली ने कहा, 'यह पहली बार है जब किसी निर्वाचित सांसद के खिलाफ इस तरह की असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मुझे नींद नहीं आ रही, मेरी रूह कांप गई है।'
दानिश अली ने कहा, 'अगर एक निर्वाचित सांसद को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, तो आम आदमी का क्या होगा। अगर रमेश बिधूड़ी के एक्शन नहीं लिया गया तो सांसदी छोड़ दूंगा।'' लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान साउथ दिल्ली से भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को गालियां दी थीं और मुस्लिम विरोधी अपशब्द कहे थे।

दानिश अली बोले- अगर कार्रवाई नहीं की गई तो छोड़ दूंगा लोकसभा सदस्यता
Recommended Video
मीडिया से बातचीत करते हुए दानिश अली ने कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र सौंपकर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। दानिश अली ने कहा, "मुझे यकीन है कि लोकसभा अध्यक्ष इस घटना पर कार्रवाई करेंगे। सब कुछ रिकॉर्ड पर है। हालांकि, अगर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और मेरे अधिकारों की रक्षा नहीं की गई, तो मैं लोकसभा सदस्यता छोड़ने पर विचार करूंगा।'
लोकसभा अध्यक्ष को दानिश अली के पत्र में कहा है कि, "अपने भाषण के दौरान उन्होंने ( रमेश बिधूड़ी) मेरे खिलाफ बेहद गंदे, अपमानजनक अपशब्द कहे, जो लोकसभा के रिकॉर्ड का हिस्सा हैं।"
'मुझे मुस्लिम आतंकवादी कहा गया, सुरक्षा के लिए कहां जाऊं...'
दानिश अली ने आरोप लगाया कि रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में उनके खिलाफ गालियां दीं और उन्हें "मुस्लिम आतंकवादी" भी कहा। अली ने पत्र में लिखा है, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और तथ्य यह है कि अध्यक्ष के रूप में आपके नेतृत्व में एक नए संसद भवन में ऐसा हुआ है, जो इस महान राष्ट्र के एक अल्पसंख्यक सदस्य और एक निर्वाचित संसद सदस्य के रूप में मेरे लिए वास्तव में हृदय विदारक और बहुत दुखी करने वाला है।"
दानिश अली ने पूछा, ''मुझे सुरक्षा मांगने के लिए कहां जाना चाहिए। बिधूड़ी ने जिस अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह पूरे मुस्लिम समुदाय का अपमान है।''












Click it and Unblock the Notifications