'Dangal' Girl Zaira Wasim: जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़, रोते हुए अपलोड किया वीडियो
नई दिल्ली। फिल्म 'दंगल' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल जायरा वसीम इन दिनों परेशान, निराश और दुखी हैं क्योंकि उनके साथ एक घिनौनी घटना घटी है, जिसने इंसानियत ही नहीं बल्कि लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सजग लोगों की पोल भी खोल दी है। बॉलीवुड की इस कश्मीरी अदाकारा ने अपने साथ फ्लाइट में शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया है, उनका आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की, वो इंसान अपने गंदे इरादों के तहत अपने पैरों से उनकी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था लेकिन पास बैठे लोगों ने उसे कुछ नहीं कहा और ना ही रोका।

जायरा ने लिखा है कि जब मैंने उस आदमी को रोकने की कोशिश की तो उसने उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, मैंने वीडियो बनाने की कोशिश की लेकिन अंघेरा होने के कारण वीडियो बन नहीं पाया। मालूम हो जायरा विस्तारा से दिल्ली से मुंबई जा रही थी।

मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने एक लाइव वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो रो रही हैं, उन्होंने बिलखते हुए अपना दर्द बयां किया है। जायरा ने कहा कि एयरलाइंस वालों ने भी मेरी कोई मदद नहीं की, ऐसे कैसे महिलाएं और लड़कियां देश में सुरक्षित होंगी। जायरा ने उस शख्स के पांव की फोटो भी दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications