वॉशरूम में घुसी बार बालाएं हुईं गायब, सिंघम ने खुफिया तहखाने से खोज निकाला

मुंबई। मुंबई के ग्रांट रोड पर अवैध तौर पर चल रहे डांस बार पर पुलिस ने छापा मारकर 12 बार बालाओं को वहां से मुक्त कराया है। जब पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां बार बालाएं नजर नहीं आईं। जब पुलिस ने वहां की तलाशी ली तो वॉशरूम में एक तहखाना मिला जहां से ये बार बालाएं बरामद की गईं।

Dancers in secret room of washroom of Bar in Mumbai

मुंबई में पुलिस रेड के दौरान तहखाने में छुपी बार बालाओं को आप वीडियो में देख सकते हैं। इस मामले में सिंघम के नाम से मशहूर मुंबई पुलिस के डीसीपी शिवदीप लांडे ने बताया कि कल्पना बार पर छापेमारी के दौरान कई कस्टमर और बार बालाएं मौजूद थीं।

Dancers in secret room of washroom of Bar in Mumbai

पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मची तो बार बालाएं वॉशरूम में जाकर छिप गईं। पुलिस वॉशरूम में घुसी तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद डीसीपी ने जांच की, दीवार की टाइल्स को चेक किया तो वॉशरूम में खुफिया तहखाना मिला। वहां से 12 लड़कियां बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को अरेस्ट किया है। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+