फिल्मों में काम करने के चक्कर में लुटेरा बन गया 22 साल का डांसर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक डांसर को सोमवार को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार किया है जिसने फिल्मों में काम करने और अपनी गर्लफ्रेंड्स के शौक को पूरा करने के चक्कर में चोरी जैसी वारदात को अंजाम दिया।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक डांसर को गिरफ्तार किया है जिसने फिल्मों में काम करने और अपनी गर्लफ्रेंड्स के शौक को पूरा करने के चक्कर में चोरी जैसी वारदात को अंजाम दिया। 22 वर्षीय डांसर अदनान खान मुंबई जाकर फिल्मों में काम करना चाहता था जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसलिए जल्द पैसों के जुगाड़ के लिए उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक पिज्जा आउटलेट में चोरी की। वारदात के एक महीने बाद अदनान पुलिस की पकड़ में आया है।

Crime

अदनान ने दिसंबर में द्वारका के एक पिज्जा आउटलेट में कुछ लोगों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। द्वारका के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शिबेश सिंह ने बताया कि, '11 दिसंबर को 4 लोगों ने चाकू की नोंक पर एक पिज्जा आउटलेट में चोरी की थी। चोरी के कुछ ही दिनों बाद अदनान के साथी राम को गिरफ्तार किया गया था जिसने बताया कि अदनान को चोरी के लिए उसी ने बताया था।'

एक डांस कॉम्पटिशन में 'मिस्टर उत्तराखंड' रह चुका अदनान खान फिल्मों में काम करना चाहता था। इसके साथ ही उसकी 20 गर्लफ्रेंड्स थीं जिनके शौक के लिए उसे पैसे चाहिए थे। कई रियलिटी शो के लिए ऑडिशन दे चुके अदनान को जल्द से जल्द पैसे चाहिए थे। वो मुंबई जाकर फिल्मों में अपना नाम बनाना चाहता था लेकिन शुरुआती संघर्ष से डरता था। उसने अपनी पैसों की समस्या राम को बताई जिसने उसे चोरी के बारे में बताया। राम ने अदनान को बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने वाला है और इससे 10-12 लाख रुपये मिल सकते हैं।

उसने अदनान से इसमें शामिल होने के लिए कहा। झट से पैसों के चक्कर में अदनान भी इसमें शामिल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'अदनान मुंबई में रहने के लिए झट से पैसा चाहता था। वहां रहने के लिए उसे लगभग तीन लाख की जरूरत थी। दिल्ली में उसके डांस शो से उसे कुछ खास कमाई नहीं हो रही थी और न ही उसके पास कुछ बचत थी।' अदनान की 20 गर्लफ्रेंड्स भी थीं जिनपर वो बेहिसाब खर्च करता था। एक महीने तक तलाशने के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे द्वारका मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस से बचने के लिए वो बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था लेकिन सोमवार को पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें: इस बार गणतंत्र दिवस पर राजपथ से गायब रहेगी दिल्ली की झांकी, इसलिए नहीं किया गया शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+