डांसर रुक्मिणी विजयकुमार ने साड़ी पहनकर दिखाए हैरतंगेज करतब, वीडियो हुआ वायरल

डांसर रुक्मिणी विजयकुमार आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश-दुनिया में लाखों लोग उनके डांस के दीवाने हैं।

बेंगलुरु, अप्रैल 12: डांसर रुक्मिणी विजयकुमार आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश-दुनिया में लाखों लोग उनके डांस के दीवाने हैं। उन्हें आपने कई बार डांस करके हुए देखा होगा, लेकिन इस बार उन्होंने जो डांस करके दिखाया है वह थोड़ा हटके है। दरअसल इस बार उन्होंने पारंपरिक साड़ी में डांस किया है और इस डांस की क्लिप में वह साड़ी पहनकर स्प्लिट, बैकफ्लिप जैसी नृत्य और योग की क्रियाओं को ऐसे कर रही हैं मानो यह उनके बाएं हाथ का खेल हो। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया। साड़ी पहनक उनका इतनी खूबसूरती से किया गया डांस देखते ही बनता है।

साड़ी पहनकर किए कई हैरतंगेज करतब

साड़ी पहनकर किए कई हैरतंगेज करतब

इस वीडियो क्लिप में रुक्मिणी स्प्लिट्स, हैंडस्टैंड्स, बैकफ्लिप जैसे कई तरह के हैरान कर देने वाले करतब दिखाती नजर आ रही हैं और वो भी साड़ी में। जबकि बेहद आरामदायक लिबाज में भी ऐसे करतब कर पाना बेहज मुश्किल काम है। लेकिन वह साड़ी पहनकर ऐसे करतब कर रही हैं जैसे वह इसका लंबे समय से अभ्यास कर रही हों।

विश्व योग दिवस पर बनाया वीडियो

विश्व योग दिवस पर बनाया वीडियो

रुक्मिणी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह वीडियो उस वीडियो का है जिसे मैंने पिछले साल विश्व योग दिवस पर बनाया था। इस वीडियो को अबतक 6.5 लाख लोगों ने देखा है। इसके अलावा इसपर लाखों कमेंट आ रहे हैं।

कौन कहता है साड़ी पहनकर योग, कसरत नहीं की जा सकती

कौन कहता है साड़ी पहनकर योग, कसरत नहीं की जा सकती

रुक्मिणी ने इस वीडियो को पिछले साल योग दिवस के अवसर पर यू-ट्यूब पर नमामि योग विद्ये नाम से शेयर किया था, वीडियो को देखने के बाद साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वह अपने डांस के प्रति कितनी सजग हैं। यू-ट्यूब पर इस वीडियो को 2 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

साड़ी को पहनकर योग, डांस और कसरत नहीं किया जा सकता क्योंकि इनमें बहुत ज्यादा गति की आवश्यकता होती है- ऐसा हम में से कई लोग सोचते हैं। लेकिन रुक्मिणी जैसी कई महिलाओं ने साड़ी पहनकर इस तरह के हैरतंगेज वीडियो बनाकर इस बात को गलत साबित किया है। देखें ये लाजवाब वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+